IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया के तीन मुकाबले होने हैं। पहला मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा ऐसे में आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया टी20 क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड है?
IND vs SA: सुपर-8 में टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की टक्कर, अहमदाबाद में कैसा है भारत का रिकॉर्ड? आंकड़े कर देंगे हैरान!
Table of Contents
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब सुपर-8 की बारी है। सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला जाएगा जो 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
सुपर-8 में टीम इंडिया के तीन मुकाबले होने हैं। पहला मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा ऐसे में आइए जानते हैं नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया टी20 क्रिकेट में कैसा रिकॉर्ड है?
IND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने अब तक 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 मैचों में उन्होंने जीत हासिल की है। वहीं अगर पिछले 5 मैचों की बात की जाए, तो भारत ने सभी में जीत दर्ज की है। हालिया समय में भारत का रिकॉर्ड अहमदाबाद में तगड़ा है।
View this post on Instagram
IND vs SA: किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अहमदाबाद के इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन विराट कोहली के बल्ले से निकले हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विराट ने अब तक 6 टी20 मैच इस मैदान पर खेले हैं और 258 रन बनाए हैं। तीन बार तो वो नाबाद लौटे हैं। इस मैदान पर उनका 86.00 का औसत रहा है। भारत के मौजूदा स्क्वॉड में हार्दिक पांड्या इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

हार्दिक पांड्या का अहमदाबाद में रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या ने इस मैदान पर 8 T20I मैच खेले हैं और 209 रन बनाए हैं। उनका औसत इसी बीच 34.83 का रहा है और स्ट्राइक रेट 168.54 का है। अहमदाबाद में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने अब तक खेले अपने 8 मैचों में 9 विकेट झटके हैं। इसी बीच उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 16 रन देकर 4 विकेट है। उनका गेंदबाजी औसत 23.88 का रहा है और इकोनॉमी 7.96 की है।

IND vs SA: अहमदाबाद की पिच किसके लिए मददगार?
अहमदाबाद की पिच पर टीम इंडिया टी20 में आज तक सबसे ज्यादा 234 रन तक बना पाई है। ये स्कोर उन्होंने 1 फरवरी 2023 को न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर कुल 5 बार 200 का आंकड़ा पार हुआ है। तीन बार तो टीम इंडिया ने ही 200 से अधिक रन ठोक डाले हैं। इससे साफ होता है कि पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार है। साउथ अफ्रीका और भारत बड़ा स्कोर बनाना चाहेगी।
T20 WC: सुपर-8 मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम पर मंडराया संकट, हो पाएगा न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला?