IND vs SA: ड्रिंक्स ब्रेक में गौतम गंभीर की सलाह के तुरंत बाद केशव महाराज के ओवर में तीन विकेट गिरने से भारत की पारी बिखर गई।
IND vs SA: गौतम गंभीर की सलाह पड़ी भारी, मैदान पर टिप्स देने के अगले ओवर में ही टीम इंडिया ने गवाए 3 विकेट
IND vs SA, India lost 3 wickets after Gautam Gambhir advice: भारतीय क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती झटकों ने मैच का रुख ही बदल दिया। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने से भारतीय बल्लेबाजी दबाव में आ गई और टीम बैकफुट पर चली गई।
हालांकि बीच के ओवरों में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे की साझेदारी ने थोड़ी उम्मीद जगाई। दोनों बल्लेबाज संभलकर खेल रहे थे और ऐसा लग रहा था कि टीम नेट रन रेट को ध्यान में रखते हुए मुकाबले को सम्मानजनक स्थिति तक ले जाने की कोशिश कर रही है। लेकिन ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर आए हेड कोच गौतम गंभीर की सलाह के बाद घटनाक्रम ने अचानक नाटकीय मोड़ ले लिया।
IND vs SA: ड्रिंक्स ब्रेक के बाद बदला मैच का रुख
इस मुकाबले (IND vs SA) के भारतीय पारी के 15 ओवर पूरे होने के बाद गौतम गंभीर मैदान पर पहुंचे। उस समय भारत का स्कोर 5 विकेट पर 86 रन था और हार्दिक पंड्या व शिवम दुबे दोनों 18-18 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए थे। जीत के लिए 36 गेंदों में 102 रन की दरकार थी। गंभीर ने दोनों बल्लेबाजों से बातचीत की, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि क्या रणनीति तय हुई।

ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद गेंदबाजी करने आए केशव महाराज ने मैच की दिशा ही बदल दी। उनके ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पंड्या ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन लॉन्ग ऑफ पर ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों कैच हो गए। इसके बाद क्रीज पर आए रिंकू सिंह भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और हवाई शॉट लगाते हुए लॉन्ग ऑन पर स्टब्स को ही कैच थमा बैठे। महाराज ने इसी ओवर में अर्शदीप सिंह को भी आउट कर भारत को तगड़ा झटका दिया।
Coach Gautam Gambhir entered the ground to give advices.
— AdityaVarma (@AdityaVarma45_) February 22, 2026
India lost 3 wickets in the next over. 😭🙏🏻 pic.twitter.com/OJbFvxvb4l
IND vs SA: महाराज का घातक ओवर और भारतीय पारी ढही
केशव महाराज के उस ओवर में भारत ने सिर्फ 2 रन बनाए और 3 अहम विकेट गंवा दिए। हार्दिक और रिंकू के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह बिखर गया और टेलएंडर्स को जल्द ही मैदान में उतरना पड़ा। इस झटके से टीम उबर नहीं सकी और पूरी पारी 18.5 ओवर में सिमट गई।

भारतीय टीम की यह हार केवल स्कोरलाइन तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह उस मोड़ का परिणाम थी जहां मैच (IND vs SA) संतुलन में दिख रहा था। महाराज के उस ओवर ने न सिर्फ रन गति रोकी बल्कि भारत की बची हुई उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया।
IND vs SA: पाकिस्तान मैच की याद भी हुई ताजा
यह पहला मौका नहीं था जब ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान गंभीर के मैदान पर आने के बाद विकेटों का पतन देखने को मिला हो। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी 15वें ओवर के आसपास भारत ने तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या को लगातार गेंदों पर गंवा दिया था।