IND vs SA 1st ODI Weather: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वनडे रांची में आज यानी रविवार (30 नवंबर) को खेला जाएगा। तो आइए जानते हैं कि मैच के वक्त रांची का मौसम कैसा रहेगा।
IND vs SA 1st ODI Weather: भारत-दक्षिण अफ्रीका के पहले वनडे में बारिश बनेगी 'विलेन'? जानें कैसा रहेगा रांची का मौसम
IND vs SA 1st ODI Weather: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी है। अब दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए मैदान पर आमने-सामने आने वाली हैं। आज यानी रविवार से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच (IND vs SA 1st ODI) रांची में होगा। भारतीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर में 1:30 बजे से होगी।
मुकाबले से पहले एक सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या बारिश के कारण फैंस का मजा किरकिरा हो जाएगा? क्या बारिश इस मैच में विलेन बनेगी? तो आइए जानते हैं कि मैच के वक्त रांची का मौसम कैसा रहेगा।
रविवार को रांची का मौसम (IND vs SA 1st ODI)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची में मैच के दौरान मौसम काफी शानदार रह सकता है। कथित तौर पर रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और नतम 12 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। बात करें बारिश की, तो आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश के आसार बिल्कुल भी नहीं हैं। वहीं हवा करीब 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

टॉस जीतने वाली टीम चुनेगी बॉलिंग? (IND vs SA 1st ODI)
यह डे-नाइट मुकाबला है, जिसमें टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। दूसरी पारी में लाइट्स के अंडर ओस आने की संभावना है। लिहाजा बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

कैसी होगी पिच? (IND vs SA 1st ODI)
रांची की पिच एक नियम के तहत काम करती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद हासिल होती है। फिर धीरे-धीरे सतह से स्पिनर्स को मदद मिलनी शुरू हो जाती है। हालांकि दूसरी पारी में ओस गेंदबाजों का खेल खराब सकती है।
मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, नितीश रेड्डी, केएल राहुल (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11
एडेन मार्कराम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (सी), मैथ्यू ब्रीट्जके, रुबिन हरमन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।
Read more: Virat Kohli: टेस्ट में होगा विराट कोहली का कमबैक! BCCI ने किंग से की रिक्वेस्ट? सामने आई रिपोर्ट