IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा खेलेंगे या नहीं? सूर्यकुमार ने खोले पत्ते, पाक कप्तान को दिया करारा जवाब

IND vs PAK मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनकी फिटनेस को लेकर अपडेट दिया।

iconPublished: 14 Feb 2026, 09:03 PM
iconUpdated: 14 Feb 2026, 09:14 PM

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला अब सिर्फ 24 घंटे दूर है और क्रिकेट फैंस की धड़कनें तेज हो चुकी हैं। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर था, खासकर स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर। उनकी तबीयत खराब होने के बाद से ही उनके खेलने को लेकर संशय बना हुआ था।

हालांकि मैच से एक दिन पहले दोनों टीमों के कप्तानों के बयानों ने इस सस्पेंस को और रोचक बना दिया। पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने अभिषेक को खेलने की इच्छा जताई, जबकि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया जिसने भारतीय फैंस को राहत और पाकिस्तान को करारा संदेश दोनों दे दिया।

IND vs PAK: पाक कप्तान ने जताई अभिषेक के खेलने की इच्छा

कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा से पूछा गया कि क्या अभिषेक शर्मा के न खेलने से उनकी टीम को फायदा होगा। इस पर उन्होंने खेल भावना दिखाते हुए कहा कि वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं।

Image

आगा ने कहा कि अभिषेक एक शानदार खिलाड़ी हैं और वे उम्मीद करते हैं कि भारतीय ओपनर फिट होकर मैदान पर उतरें। उनका यह बयान मैच से पहले खेल भावना का उदाहरण तो था ही, साथ ही यह भी दिखाता है कि पाकिस्तान टीम अभिषेक को कितना बड़ा खतरा मानती है।

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने मुस्कुराते हुए दिया जवाब

कुछ देर बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया के सामने आए और उनसे पाक कप्तान के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई। सूर्यकुमार ने अपने खास अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “अगर पाकिस्तानी कप्तान चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा खेले, तो वो जरूर खेलेंगे।”

इतना कहते ही सूर्या मुस्कुराने लगे और प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल हल्का हो गया। उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिए कि वॉशिंगटन सुंदर पूरी तरह फिट हैं और प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं।

IND vs PAK: बीमारी के बाद वापसी को तैयार अभिषेक

अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर लगातार संदेह बना हुआ था। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें दो दिन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। इसी वजह से उन्हें नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से आराम दिया गया था। अब कप्तान के बयान के बाद साफ हो गया है कि अभिषेक पूरी तरह फिट हैं और पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Image

IND vs PAK: भारत की संभावित प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

Read More: IND vs PAK: पाकिस्तान को कांटे की टक्कर देने के लिए कब कोलंबो पहुंचेगी टीम इंडिया? नोट कर लीजिए तारीख

उस्मान तारिक की धज्जियां उड़ाने को तैयार टीम इंडिया, IND-PAK मैच से पहले ईशान किशन ने भरी हुंंकार

नहीं खत्म हो रही भारत की मुश्किलें, IND-PAK मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! सूर्यकुमार यादव ने बढ़ाई टेंशन