IND vs PAK मैच बॉयकॉट पर सामने आया बड़ा अपडेट, पीसीबी के साथ मीटिंग में 3 शर्तों पर हुई चर्चा

IND vs PAK: T20 World Cup में मैच के बहिष्कार को लेकर लाहौर में ICC और PCB के बीच अहम मीटिंग हुई, जिसमें पाकिस्तान ने 3 शर्तें रखीं हैं।

iconPublished: 09 Feb 2026, 12:08 PM
iconUpdated: 09 Feb 2026, 12:21 PM

Update on IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद अब निर्णायक मोड़ की ओर बढ़ता दिख रहा है। लंबे समय से अटके इस मुद्दे पर समाधान निकालने की कोशिशें तेज हो गई हैं और इसी सिलसिले में एक अहम बैठक सामने आई है।

8 फरवरी की देर शाम लाहौर में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों के बीच लंबी चर्चा हुई। इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की भी मौजूदगी रही, जिसने पूरे मामले को और जटिल बना दिया। भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बने गतिरोध पर करीब से मंथन किया गया।

IND vs PAK: लाहौर मीटिंग में क्या हुआ?

लाहौर में हुई इस बैठक में आईसीसी के डिप्टी चेयरमैन इमरान ख्वाजा मौजूद रहे, जबकि पाकिस्तान की ओर से पीसीबी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी अपने बोर्ड का पक्ष रखा। मीटिंग का मुख्य एजेंडा भारत-पाकिस्तान मैच के संभावित बहिष्कार और उससे जुड़े व्यावसायिक व कूटनीतिक पहलुओं पर चर्चा रहा।

Image

IND vs PAK: पीसीबी ने आईसीसी के सामने रखीं 3 शर्तें

रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने बातचीत के दौरान आईसीसी के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। पहली, टूर्नामेंट के रेवेन्यू में पाकिस्तान को ज्यादा हिस्सा मिले। दूसरी, भारत के साथ भविष्य में द्विपक्षीय क्रिकेट को लेकर सकारात्मक पहल हो। तीसरी, मैच के बाद हैंडशेक प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए। इन मांगों से साफ है कि पाकिस्तान भारत से मैच खेलने को तैयार है, लेकिन अपनी शर्तों पर।

IND vs PAK: विवाद की असली जड़: बांग्लादेश फैक्टर

इस पूरे विवाद की शुरुआत बांग्लादेश से हुई थी। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में अपने मैच खेलने से इनकार किया था और वेन्यू बदलने की मांग की थी। आईसीसी द्वारा इस मांग को खारिज किए जाने के बाद बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया और उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। इसके बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का रुख अपनाया।

Shoaib Akhtar tells Pakistan cricket team: 'Break India's aura, unka bura din toh aana hai, it'll be in Asia Cup final' | Cricket News - The Indian Express

IND vs PAK: श्रीलंका की नाराजगी और आर्थिक चिंता

भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट गहराने के बाद श्रीलंका ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। श्रीलंकाई बोर्ड का मानना है कि इस मुकाबले के रद्द होने से देश के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को भारी आर्थिक नुकसान होगा। साथ ही श्रीलंका ने पाकिस्तान को यह भी याद दिलाया कि एक दौर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बहिष्कार से गुजरते समय श्रीलंका ने ही पाकिस्तान में क्रिकेट की वापसी में अहम भूमिका निभाई थी।

Read More: LIVE मैच में चहल की बेइज्जती! किसने माचिस की तिल्ली, लकड़ी कहा? विवाद में फंसे दो बड़े भारतीय दिग्गज

Nepal Team: नेपाल ने हारा मैच पर जीत लिया करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल, डेल स्टेन तो कोचिंग देने को तैयार

ENG vs NEP: आखिरी ओवर में टूट गई नेपाल की उम्मीदें, किसी तरह गिरते-पड़ते जीता इंग्लैंड; 4 रनो से जीता मुकाबला