IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम इंडिया से कटा अर्शदीप सिंह का पत्ता; देखें Playing XI

IND vs PAK Toss Update: भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

iconPublished: 15 Feb 2026, 06:30 PM
iconUpdated: 15 Feb 2026, 11:34 PM

IND vs PAK Toss Update: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के 27वें मैच में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी आमने-सामने हैं। कोलंबो का यह मैदान अपने स्लो ट्रैक और स्पिनरों के अनुकूल परिस्थितियों के लिए जाना जाता है।

इन्हीं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है, जबकि पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी

इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। पाकिस्तान की टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है। वहीं, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है, जिन्होंने संजू सैमसन और अर्शदीप सिंह की जगह ली है।

VS IndiavsPakistanLivevideostreamingICCMensT20WorldCup2026 5 18

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा

टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा “हम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहते थे। हमने यहां के नतीजे देखे हैं और पिछले दो मैचों में पहले बल्लेबाजी करके दोनों मुकाबले जीते हैं। इसलिए हम अपनी रणनीति में कोई बदलाव नहीं करना चाहते।” उन्होंने प्लेइंग 11 के बारे में बात करते हुए कहा “अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह की जगह मौका मिला है।”

VS IndiavsPakistanLivevideostreamingICCMensT20WorldCup2026 7 09

सलमान आगा ने क्या कहा

टॉस के दौरान पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा “हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते हैं। पिच थोड़ी धीमी और चिपचिपी लग रही है, इसलिए हमें लगता है कि शुरुआती कुछ ओवरों में यह गेंदबाज़ों की मदद करेगी और हम उस फायदा उठाना चाहते हैं। यह एक बड़ा मुकाबला है, यह हम सभी जानते हैं, लेकिन हमारी टीम का माहौल इस समय पूरी तरह शांत और सहज है।”

भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

साइम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

Read More: IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट

IND vs PAK मैच से पहले ही पाकिस्तानियों का सरेंडर! अल्लाह ताला से कर रहे बारिश की दुआ; क्या है पूरा मामला?

IND vs PAK: उस्मान तारिक से निपटने की टीम इंडिया ने बनाई खास रणनीति, सामने आया VIDEO