IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बीच फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में मुकाबले का मजा किरकिरा हो सकता है।
IND vs PAK: भारत-पाक महामुकाबले में मंडराए संकट के बादल, कोलंबो की इस खबर ने तोड़ा करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल!
Table of Contents
IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 के 27वें मुकाबले में रविवार, 15 फरवरी को भारतीय क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। ग्रुप स्टेज का सबसे चर्चित यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।
दोनों ही देशों के फैंस इस मैच का इंतजार कर रहे हैं। जो भी टीम इस मुकाबले को जीतेगी वह सुपर-8 में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी। हालांकि, इस बीच फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। भारत-पाकिस्तान मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में मुकाबले का मजा किरकिरा हो सकता है।
IND vs PAK मैच पर बारिश का खतरा
श्रीलंका के मौसम विज्ञान विभाग की एक रिपोर्ट में कहा गया है, "15 फरवरी के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।" वहीं AccuWeather के अनुसार, कोलंबो में रविवार,15 फरवरी को बारिश होने की 93% संभावना है। रविवार को कोलंबो का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कोलंबो में 15 फरवरी को 12 एमएम तक बारिश हो सकती है। दिन में करीब 4 घंटे बारिश होगी। इसके अलावा पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान तूफान की भी आशंका जताई गई है।
Sunday prediction related to rain Interrupted or not ???#PAKvIND https://t.co/UeuhOXoGkW
— Mohammad Jawad Abbas (@Mjaw09) February 13, 2026
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ा
मौजूदा चैंपियन भारत ग्रुप ए में टॉप पर है और नेट रन रेट के आधार पर पाकिस्तान से आगे है। नामीबिया को 93 रनों से हराने के बाद भारत कोलंबो पहुंचा है। वहीं भारतीय टीम ने अपने सभी मैच कोलंबो में जीते हैं। भारतीय टीम ने 2 मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। टीम के 4 अंक और नेट रन रेट +3.050 है। भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया।

IND vs PAK: अगर बारिश की वजह से धुला मैच?
दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी अब तक हार का मुंह नहीं देखा है। सलमान आगा की कप्तानी वाली टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं। टीम के 4 अंक और नेट रन रेट +0.932 है। पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका को मात दी है। अगर भारत और पाकिस्तान का मैच बारिश के कारण धुलता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा। ग्रुप स्टेज में अगर मैच बाधित होता है तो इसके लिए 2 घंटे का अतिरिक्त समय है।
उस्मान तारिक की धज्जियां उड़ाने को तैयार टीम इंडिया, IND-PAK मैच से पहले ईशान किशन ने भरी हुंंकार