IND vs PAK: पाक ने की एक और नीच हरकत, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान सरकार की ओर से एक बड़ा फैसला किया गया कि उनकी टीम यानी पाक टीम भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला नहीं खेलेगा। आपको बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला जाना था।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 01 Feb 2026, 09:30 PM
iconUpdated: 01 Feb 2026, 11:34 PM

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप को शुरू होने में गिनती के दिन बाकी है और पाकिस्तान है कि सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। पाकिस्तान सरकार की ओर से पाक टीम को श्रीलंका जाने की इजाजत तो मिल गई है पर पाकिस्तान भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले विश्व कप मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगा।

आपको बता दें कि 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान के बीच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में मुकाबला खेला जाना था लेकिन पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत के खिलाफ नहीं खेलने का फरमान जारी किया है। यह फैसला राजनीतिक और हालिया घटनाक्रमों के बीच लिया गया है।

श्रीलंका में खेला जाना था IND vs PAK मैच

पाकिस्तान सरकार की ओर से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को श्रीलंका जाने की इजाजत मिल गई है, जहां उनके ग्रुप ए के सभी मैच खेले जाने हैं। भारत-पाकिस्तान मैच भी कोलंबो में ही होना था, क्योंकि पाकिस्तान ने राजनीतिक कारणों से भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने दोनों टीमों के मैचों को न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट कर दिया था।

पाकिस्तान नहीं खेलेगा IND vs PAK मैच

अब पाकिस्तान ने सिर्फ इस एक मैच का बायकॉट करने का फैसला लिया है, जिससे वह टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं होंगे। इससे पहले पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से बाहर होने की धमकी भी दी थी। बांग्लादेश ने इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया था। बांग्लादेश ने आईसीसी से अपने सभी मैच भारत के अलावा श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग की थी। लेकिन आईसीसी ने इस मांग को खारिज कर दिया। ऐसे में बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया।

T20 World Cup 2026 IND Vs PAK
T20 World Cup 2026, IND vs PAK

ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मेगा इवेंट में एंट्री दी थी। इस बात को लेकर पाकिस्तान चिढ़ गया था और आईसीसी के इस फैसले का विरोध किया था। मोहसिन नकवी ने टी20 वर्ल्ड कप में भाग लेने का फैसला पाकिस्तानी सरकार पर छोड़ा था। वहीं, अब सरकार ने बड़ा फैसला सुनाते हुए भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बायकॉट कर दिया है।

भारत को मिलेंगे 2 अंक

इस फैसले से पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज में दो पॉइंट्स गंवाने पड़ेंगे, क्योंकि मैच फॉरफिट माना जाएगा। भारत को बिना खेले दो पॉइंट्स मिल जाएंगे। हालांकि, ICC के लिए यह बड़ा फाइनेंशियल लॉस हो सकता है, क्योंकि भारत-पाकिस्तान मुकाबला वर्ल्ड कप का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला और कमाई वाला मैच होता है। सिर्फ आईसीसी को ही नहीं बल्की पाकिस्तान को भी भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

Read More: टी20 वर्ल्ड कप से पहले लौटी सूर्यकुमार यादव की प्रचंड फॉर्म, एक झटके में तोड़ डाले विराट कोहली के महारिकॉर्ड

IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद रिंकू सिंह मांगते रह गए ट्रॉफी, कैप्टन सूर्या ने कर दिया इग्नोर; किस खिलाड़ी को थमाया खिताब?

T20 World Cup 2026: गौतम गंभीर ने लिया ब्रेक! न्यूजीलैंड सीरीज जीतने के बाद सीधे कहां पहुंचे कोच?