IND vs PAK: मैच शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान हुआ बेइज्जत, देखते रह गए सलमान, सूर्या ने नहीं मिलाया हाथ

IND vs PAK, No Handshake: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना हो रहा है। जहां मैच शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान एक बार फिर बेइज्जत हो गया।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 15 Feb 2026, 06:51 PM
iconUpdated: 15 Feb 2026, 11:34 PM

IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2026 का सबसे रोमांचक कर देने वाला मुकाबला अब से बस कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का टॉस हो चुका है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

यानी टीम इंडिया इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। टॉस के वक्त एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा की उम्मीदों को करारा झटका लगा जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने उनसे हाथ मिलाने को इनकार कर दिया।

IND vs PAK: मैच से पहले ही हुआ पाकिस्तान की बेइज्जती

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा मैदान पर आए। इस दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तानी से हाथ नहीं मिलाया। भारत ने एक बार फिर से दुनिया के सामने पाकिस्तान को बेइज्जत कर दिया है।

IND vs PAK: नो हैंडशेक पॉलिसी बरकरार

ये पहला मौका नहीं है, जब भारत ने पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम ने 3 बार पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाया था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर नो हैंडशेक परंपरा अभी भी जारी है। भारत ने पहली बार एशिया कप 2025 लीग स्टेज मैच में पाकिस्तान से हाथ न मिलाने का फैसला किया था, जो अभी भी कायम है।

IND vs PAK: No Handshake
IND vs PAK: No Handshake

सूर्या ने हैंडशेक मुद्दे पर क्या कहा था?

पाकिस्तान के खिलाफ भिड़ंत से पहले जब भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव से हैंडशेक विवाद पर सवाल पूछा गया तो सूर्या ने बेहद मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अब इसके लिए 24 घंटे इंतजार कीजिए। इस पर इतना ध्यान क्यों दे रहे हैं? हम क्रिकेट खेलने आए हैं. हम अच्छा क्रिकेट खेलेंगे। उन सभी फैसलों पर हम कल विचार करेंगे, इंतजार कीजिए। अच्छे से खाना खाकर सो जाइए।

सलमान अली आगा ने क्या कहा?

दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने इस मामले पर कहा कि क्रिकेट को सही भावना से खेला जाना चाहिए। मेरी निजी राय शायद मायने न रखती हो, लेकिन क्रिकेट को उसी तरह खेला जाना चाहिए जैसे इसे हमेशा से खेला जाना चाहिए। आगे क्या करना है, यह तय करना उन्हीं पर निर्भर है।

खबर अपडेट हो रही है...

Read More: IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम इंडिया से कटा अर्शदीप सिंह का पत्ता; देखें Playing XI

IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट

IND vs PAK मैच से पहले ही पाकिस्तानियों का सरेंडर! अल्लाह ताला से कर रहे बारिश की दुआ; क्या है पूरा मामला?