IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अपने दबदबे को बरकरार रखते हुए भारतीय टीम ने 61 रनों से मात दी है। पाकिस्तान की टीम टीम इंडिया के सामने पूरे तरीके से बेबस नजर आई।
IND vs PAK: टीम इंडिया के सामने बेबस नजर आई पाकिस्तान, 61 रन से रौंदा; भारत ने अजेय रहते हुए बनाई सुपर-8 में जगह
Table of Contents
भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मुकाबला कोलंबो में खेला गया, जहां एक रोमांचक टक्कर की उम्मीद थी। हालांकि मैदान पर तस्वीर बिल्कुल अलग दिखी। पाकिस्तान की टीम भारत के आसपास भी नहीं पहुंच सकी और टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में आसान जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा एक बार फिर कायम रखा।
स्लो ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और स्कोरबोर्ड पर 175 रन का मजबूत लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम महज 114 रन पर सिमट गई। भारत ने यह मुकाबला 61 रन के बड़े अंतर से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी ताकत का जोरदार संदेश दे दिया।

IND vs PAK: भारतीय टीम का दबदबा कायम
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने अपना दबदबा जारी रखा है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को अब तक 8वीं बार हराया है। दोनों टीमों के बीच कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं, जो इस प्रतिद्वंद्विता में भारत की स्पष्ट बढ़त को दर्शाते हैं। इस मुकाबले में भी टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान पर अपना वर्चस्व कायम रखा।
IND vs PAK: भारत ने बनाए थे 175 रन
इस मुकाबले में टॉस जीत कर पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने पारी को संभाला। उन्होंने मात्र ही 40 गेंदों में 77 रन बना दिए थे जिसमें उन्होंने 10 चौके और 3 छक्कें जड़े है। उनके अलावा बाकी बल्लेबाज ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए लेकिन टीम इंडिया ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन बना दिए थे।

IND vs PAK: पाकिस्तानी बल्लेबाजी हुई फ्लॉप
इस लक्ष्य का पीछा करनी उतरी पाकिस्तान की शुरुआत से ही बल्लेबाजी ने निराश किया। पाकिस्तान ने लगातार अंतराल पर विकेट गवाएं और मुकाबला उनसे दूर ही चलता जा रहा था। उस्मान खान ने पाकिस्तान की तरफ से प्रयास किया लेकिन उनके अलावा कोई और कुछ ख़ास नहीं कर पाया। पाकिस्तान की टीम 113 रनों पर ही सिमट गई और इस मुकाबले को 61 रनों से गवां दिया।
IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट