IND vs PAK: हार्दिक पंड्या ने पाकिस्तान के राष्ट्रगान के दौरान ये क्या कर दिया? वायरल हुआ VIDEO

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान मैच में हार्दिक पंड्या का पाकिस्तान के राष्ट्रगान के दौरान हाथ बांधकर खड़े होने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

iconPublished: 16 Feb 2026, 09:04 PM
iconUpdated: 16 Feb 2026, 09:16 PM

IND vs PAK, Hardik Pandya Video: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि इस मैच में हार्दिक पंड्या बल्ले से खाता भी नहीं खोल पाए, लेकिन गेंद से उन्होंने अहम भूमिका निभाई और टीम की जीत में योगदान दिया।

मैच के दौरान हार्दिक पंड्या कई वजहों से चर्चा में रहे। उनकी गेंदबाजी के साथ-साथ एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। वीडियो पाकिस्तान के राष्ट्रगान के दौरान का है, जिसमें पंड्या का अलग अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।

IND vs PAK: पाकिस्तान के राष्ट्रगान के दौरान पंड्या ने क्या किया?

कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले से पहले जब पाकिस्तान का राष्ट्रगान बज रहा था, तब दोनों टीमों के खिलाड़ी सावधान की मुद्रा में खड़े थे। पाकिस्तानी खिलाड़ी अपना राष्ट्रगान गा रहे थे और भारतीय खिलाड़ी सम्मान में खड़े थे।
इसी दौरान हार्दिक पंड्या हाथ बांधे खड़े नजर आए। उनका यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ फैंस इसे सामान्य मुद्रा बता रहे हैं, जबकि कुछ ने इस पर सवाल भी उठाए।

IND vs PAK: पहले ही ओवर में फरहान को भेजा पवेलियन

हार्दिक पंड्या ने गेंद से शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान को पहले ही ओवर में शून्य पर आउट कर दिया। इस विकेट ने पाकिस्तान की पारी की कमर तोड़ दी। दिलचस्प बात यह रही कि कैच पूरा होने के बाद पंड्या गेंद को देखने के बजाय फरहान की ओर घूरते नजर आए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

IND vs PAK: ईशान किशन की पारी ने रखी जीत की नींव

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 77 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 10 चौके शामिल थे। सूर्यकुमार यादव ने 32 रन और शिवम दुबे ने 27 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया, जिसने पाकिस्तान पर दबाव बना दिया।

Varun Chakravarthy struck twice in two balls, India vs Pakistan, Men's T20 World Cup, Colombo, February 15, 2026

IND vs PAK: गेंदबाजों ने किया पाकिस्तान का काम तमाम

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन जोड़कर टीम को 100 के पार पहुंचाया। भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 2 विकेट झटके और टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान पर अपना दबदबा साबित करते हुए बड़ी जीत दर्ज की।

Read More: No look सिक्स के बाद पांड्या ने दिखाया नो लुक विकेट का जलवा, साहिबजादा को आउट करने के बाद हार्दिक का स्वैग वाला सेलिब्रेशन VIDEO वायरल

IND vs PAK: सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान को फिर से धोया, पड़ोसी मुल्क के फैंस ने गुस्से में फिर से तोड़ी गई टीवी; VIDEO

बापू का जादू... अक्षर पटेल की एक गेंद से खत्म होगा बाबर आजम का करियर! पाकिस्तान की प्लेइंग XI से हो सकते हैं बाहर?