IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान के बीच ये महामुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों-टीमें शाम 7 बजे आमने-सामने होंगी लेकिन उससे पहले कोलंबो का मौसम कैसा है आइए जानते हैं।
IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट
Table of Contents
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का महामुकाबला 15 फरवरी यानी आज भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस हाईवोल्टज मुकाबले के लिए दोनों देश के फैंस और क्रिकेट एक्सर्ट्स काफी उत्साहित दिख रहे हैं।
भारत-पाकिस्तान के बीच ये महामुकाबले श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों-टीमें शाम 7 बजे आमने-सामने होंगी लेकिन उससे पहले कोलंबो का मौसम कैसा है आइए जानते हैं।
IND vs PAK: कोलंबो में कैसा रहेगा मौसम?
श्रीलंका के मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि रविवार को बारिश होगी। इससे भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में खलल पड़ सकती है। अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। मौसम वेबसाइट AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो में रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई है।
🚨Forecast worsens for high-voltage #INDvsPPAK clash as rain percentage rises🚨
— SPORTS WorldZ 🏏 (@Cricket_World45) February 15, 2026
Dark clouds may gather on Sunday, keeping fans on edge ahead of the match🌥️
Despite a rain threat looming over previous contests in tournament, none have been excessively affected by rain. pic.twitter.com/hX73x0Ve9H
IND vs PAK: बारिश डालेगी मुकाबले में खलल
15 फरवरी को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 12 एमएम तक बारिश हो सकती है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और तूफान भी आ सकता है। ऐसे में मैच प्रभावित हो सकता है। मुकाबले का रिजल्ट निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने होंगे। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं है। दोनों टीमों के फैंस चाहते हैं कि उन्हें पूरा 40 ओवर का मैच देखने को मिले।

टीम इंडिया की प्रैक्टिस में भी बारिश ने डाला खलल
शनिवार, 14 फरवरी को भारत और पाकिस्तान ने कोलंबो में अभ्यास किया। इस दौरान दोनों ही टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई। भारत का प्रैक्टिस सेशन बाधित रहा। पाकिस्तान की टीम ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक अभ्यास किया। वहीं भारतीय टीम को शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक प्रैक्टिस करनी थी। हालांकि, इस बीच बारिश होने लगी। ऐसे में भारत का अभ्यास सत्र बाधित रहा। भारतीय टीम के सदस्यों को इनडोर नेट पर अभ्यास करना पड़ा।

टी20 विश्व कप 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन
दोनों टीमें अच्छी शुरुआत के बाद इस हाई-प्रेशर मैच में उतरेंगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका को हराकर की और फिर नामीबिया को 93 रन से हराया। दूसरी ओर,पाकिस्तान को नीदरलैंड्स के खिलाफ शुरू में मुश्किल हुई, लेकिन वह एक रोमांचक जीत हासिल करने में कामयाब रहा। इसके बाद उसने USA पर भी आराम से जीत हासिल की।
Rad More: टी20 वर्ल्ड कप के बीच अफगानिस्तान टीम पर संकट, सपोर्ट स्टाफ के सदस्य को आया हार्ट अटैक
IND vs PAK: उस्मान तारिक से निपटने की टीम इंडिया ने बनाई खास रणनीति, सामने आया VIDEO