IND vs PAK मुकाबले से पहले रोहित शर्मा पहुंचे कोलंबो, भारतीय खिलाड़ियों के साथ ये गेस्चर हो रहा वायरल

IND vs PAK मुकाबले से पहले कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा का टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ उत्साह बढ़ाने वाला खास गेस्चर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

iconPublished: 15 Feb 2026, 07:24 PM
iconUpdated: 15 Feb 2026, 11:34 PM

Rohit Sharma met Team India ahead of IND vs PAK clash: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का मैदान पर पहुंचना चर्चा का विषय बन गया। रोहित को टॉस से पहले भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत करते और उनका हौसला बढ़ाते देखा गया।

रोहित शर्मा का खिलाड़ियों के साथ मिलना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने वाला अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आईसीसी के ब्रैंड एम्बेसडर के रूप में टूर्नामेंट से जुड़े रोहित का यह खास गेस्चर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और इसे टीम के लिए बड़ा मनोबल बढ़ाने वाला क्षण माना जा रहा है।

IND vs PAK: रोहित शर्मा का खास गेस्चर हुआ वायरल

टॉस से पहले रोहित शर्मा मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत करते नजर आए। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, मुस्कुराते हुए उनका उत्साह बढ़ाया और बड़े मुकाबले से पहले सकारात्मक ऊर्जा देने की कोशिश की। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

Image

IND vs PAK: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, टीम इंडिया ने दो बदलाव किए हैं, अभिषेक शर्मा की वापसी हुई है, जबकि कुलदीप यादव को अर्शदीप सिंह की जगह मौका दिया गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि इन बदलावों का मैच पर क्या असर पड़ता है।

खराब शुरुआत के बाद भारत की वापसी

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत खराब हुई थी जहां पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद लेकिन ईशान किशन ने पारी को संभाला और उनकी बल्लेबाजी के बदौलत टीम इंडिया ने पॉवरप्ले में 1 विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए है।

Read More: IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम इंडिया से कटा अर्शदीप सिंह का पत्ता; देखें Playing XI

IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट

IND vs PAK मैच से पहले ही पाकिस्तानियों का सरेंडर! अल्लाह ताला से कर रहे बारिश की दुआ; क्या है पूरा मामला?