IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है क्योंकि स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह को ड्रॉप करना पड़ सकता है।
IND vs PAK मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह Playing XI से होंगे ड्रॉप, क्या है पूरा मामला?
Table of Contents
IND vs PAK, Team India updates: कोलंबो के मैदान पर 15 फरवरी की शाम भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर दोनों टीमें बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि वे अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करना चाहेंगी।
इस मैच से पहले पिच को लेकर काफी चर्चा हो रही है। भारत इस टूर्नामेंट में पहली बार श्रीलंका की धरती पर खेलने जा रहा है। यहां की पिचें आमतौर पर स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती हैं, जिसके चलते भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव कर सकती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है।
IND vs PAK: अर्शदीप सिंह हो सकते हैं ड्रॉप
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी पिच स्लो ट्रैक और स्पिनरों के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में टीम इंडिया अतिरिक्त स्पिनर के साथ उतरने की रणनीति अपना सकती है।

अगर भारत कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल करने का फैसला करता है, तो अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना पड़ सकता है। इसकी वजह साफ है कि तेज गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह मुख्य विकल्प होंगे, जबकि हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे अतिरिक्त सीमर के रूप में उपलब्ध रहेंगे। इसी संतुलन को ध्यान में रखते हुए टीम प्रबंधन अर्शदीप को बाहर बैठा सकता है।
IND vs PAK: दोनों टीम शानदार फॉर्म में मौजूद
भारत और पाकिस्तान की टीम अभी काफी अच्छे फॉर्म में है जहां दोनों ही टीम अपने शुरूआती दोनों मुकाबले जीत कर आ रही है। भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में यूएसए और नामीबिया को हराया है वही पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका को मात दी है।
टीम इंडिया की स्क्वाड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

पाकिस्तान का स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अय्यूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक।
Read More: IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट
IND vs PAK: उस्मान तारिक से निपटने की टीम इंडिया ने बनाई खास रणनीति, सामने आया VIDEO