IND vs NZ: पहले वनडे में जीत के बाद टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये ऑलराउंडर पूरी सीरीज से बाहर; टी20 विश्व कप स्क्वाड का अहम हिस्सा

पहले वनडे में न्यूजीलैंड को हराने के बावजूद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर साइड स्ट्रेन की चोट के कारण पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

iconPublished: 12 Jan 2026, 12:47 PM

IND vs NZ ODI Series: पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज करने के बावजूद टीम इंडिया की खुशियों पर बड़ा साया पड़ गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आगाज में 4 विकेट से मुकाबला जीतकर भारत ने बढ़त तो बना ली, लेकिन इसी मैच के दौरान टीम को ऐसा झटका लगा, जो आगे की रणनीति को प्रभावित कर सकता है।

दरअसल, भारतीय टीम के अहम ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोटिल होकर पूरी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। फील्डिंग के दौरान साइड स्ट्रेन की चोट झेलने वाले सुंदर ने हालांकि बल्लेबाजी में उतरकर नाबाद 7 रन बनाए, लेकिन मेडिकल रिपोर्ट्स के बाद उनके आगे खेल पाने पर विराम लग गया।

IND vs NZ: साइड स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, पूरी सीरीज से बाहर सुंदर

पहले वनडे में फील्डिंग करते समय वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन हो गया था, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। शुरुआती आकलन में ही चोट को गंभीर माना गया और अब यह साफ हो चुका है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ बाकी दोनों वनडे मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। टीम मैनेजमेंट किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता।

Washington Sundar bowled three overs for 24 runs in the powerplay, India vs South Africa, 5th T20I, Ahmedabad, December 19, 2025

IND vs NZ: राजकोट और इंदौर वनडे से भी बाहर

सुंदर अब 14 जनवरी को राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे और 18 जनवरी को इंदौर में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले का भी हिस्सा नहीं होंगे। साइड स्ट्रेन जैसी चोट से उबरने में समय लगता है और जल्दबाजी करने पर यह और गंभीर रूप ले सकती है। इसी वजह से उन्हें पूरी तरह आराम देने का फैसला लिया गया है।

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप और IPL को लेकर फिटनेस अहम

आने वाला टी20 वर्ल्ड कप और इसके बाद IPL 2026 टीम इंडिया की प्राथमिकता में हैं। वाशिंगटन सुंदर को टी20 सेटअप का अहम हिस्सा माना जाता है। भले ही वह हर मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न हों, लेकिन उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम को संतुलन देती है। ऐसे में मैनेजमेंट की नजर मौजूदा वनडे सीरीज से ज्यादा उनकी दीर्घकालिक फिटनेस पर है।

IND vs NZ: गिल और राहुल ने दी अपडेट

वनडे कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद बताया कि वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन है और उनका स्कैन कराया जाएगा। वहीं जीत का शॉट लगाने वाले केएल राहुल ने कहा कि उन्हें चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था, लेकिन सुंदर ने दबाव में भी जिम्मेदारी निभाई और स्ट्राइक रोटेट करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया।

Read more: Virat Kohli: विराट से हुई ट्रॉफी की बात, किंग कोहली ने बड़े प्यार से किया 'मां' का जिक्र; देखें VIDEO

Virat Kohli: सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय रन बनाने में सचिन तेंदुलकर के करीब पहुंचने पर क्या बोले विराट कोहली?

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, ऐसा करने वाला बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज