IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतते ही देशभर में जश्न का माहौल, दिग्गजों ने टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं

IND vs NZ Final: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में हराकर तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर दिग्गजों ने टीम को शुभकामनाएं दी है।

iconPublished: 09 Mar 2026, 12:02 AM
iconUpdated: 09 Mar 2026, 12:25 AM

IND vs NZ Final: भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में 96 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह खिताब जीतते हुए कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली टीम बन गई है जिसने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया और साथ ही घरेलू मैदान पर भी ट्रॉफी जीतने का कारनामा किया।

भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और मुकाबले को अपने पक्ष में कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। क्रिकेट प्रशंसकों के साथ-साथ कई दिग्गज खिलाड़ियों और हस्तियों ने भी टीम इंडिया को इस शानदार जीत के लिए बधाई दी है।

The India team celebrates winning the World Cup, India vs New Zealand, final, Ahmedabad, T20 World Cup, March 8, 2026

IND vs NZ: दिग्गजों ने दी जीत की शुभकामनाएं

View this post on Instagram

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कैसा रहा है मुकाबले का हाल

अगर मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन के 89 रनों की शानदार पारी और अभिषेक शर्मा व ईशान किशन के अर्धशतकों की बदौलत 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए और आखिरकार न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।