IND vs NZ: फाइनल से पहले सूर्या ने जाना अहमदाबाद की पिच का मिजाज, टॉस बन सकता है मैच का टर्निंग पॉइंट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद की पिच का निरीक्षण किया। रिपोर्ट के मुताबिक सेंटर पिच पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है।

iconPublished: 08 Mar 2026, 12:25 AM
iconUpdated: 08 Mar 2026, 12:31 AM

Suryakumar Yadav inspected pitch ahead of IND vs NZ final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस खिताबी भिड़ंत से पहले दोनों टीमों ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया और फाइनल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

फाइनल से एक दिन पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने उस पिच का भी बारीकी से निरीक्षण किया जिस पर मुकाबला खेला जाना है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पिच को ध्यान से देखते नजर आए। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी या फिर गेंदबाज यहां अपनी छाप छोड़ने में सफल रहेंगे।

IND vs NZ: सेंटर पिच पर खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले के लिए सेंटर पिच को चुना गया है। यह पिच काली और लाल मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई है, जिस पर आमतौर पर बल्लेबाजों को अच्छे रन बनाने का मौका मिलता है। हालांकि शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Suryakumar Yadav inspects the Ahmedabad pitch, India vs New Zealand, T20 World Cup final, Ahmedabad, March 7, 2026

इस पिच पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है, जो करीब चार हफ्ते पहले साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच हुआ था। ऐसे में यह पिच काफी फ्रेश मानी जा रही है और फाइनल में हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद भी बढ़ गई है।

IND vs NZ: ओस और टॉस निभा सकते हैं अहम भूमिका

अहमदाबाद में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान अभी तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच शाम 7 बजे से शुरू हुए थे और इन मुकाबलों में ओस की भूमिका भी काफी अहम रही है। दिलचस्प बात यह है कि इन चार मुकाबलों में से तीन बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतने में सफल रही है। ऐसे में फाइनल में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी चुनेगी या गेंदबाजी, इस पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।

Eyes on the prize: Suryakumar Yadav and India are favourites to win another title, India vs New Zealand, T20 World Cup final, Ahmedabad, March 7, 2026

IND vs NZ: अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का दबदबा

अगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम के टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का दबदबा साफ दिखाई देता है। इस मैदान पर अब तक कुल 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 11 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

वहीं 6 मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को सफलता मिली है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 170 से 175 रन के बीच रहता है। जबकि यहां का सर्वाधिक स्कोर 234 रन है, जो टीम इंडिया ने फरवरी 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।

IND vs NZ: अहमदाबाद में भारत का शानदार रिकॉर्ड

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी काफी शानदार रहा है। टीम इंडिया ने यहां अब तक 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत हासिल की है।

वहीं भारतीय टीम को इस मैदान पर सिर्फ तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में फाइनल मुकाबले में घरेलू परिस्थितियों का फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड की टीम भी इस चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है।

Read More: IND vs ENG: बिना विकेट के जश्न मनाने लगी साक्षी, पीछे खड़े MS Dhoni ने प्यार से किया ऐसा इशारा; VIDEO देख झूम उठे फैंस

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह से डरी कीवी टीम? ग्लेन फिलिप्स का बड़ा बयान आया सामने