IND vs NZ: संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में रचा इतिहास, तोड़ा विराट कोहली का सालों पुराना रिकॉर्ड

IND vs NZ: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन ने 89 रन बनाकर विराट कोहली का सालो पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

iconPublished: 08 Mar 2026, 08:55 PM
iconUpdated: 08 Mar 2026, 09:07 PM

Sanju Samson record in the IND vs NZ final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है।

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने टीम को शानदार शुरुआत इस दौरान संजू सैमसन ने अपनी शानदार पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया और टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में विराट कोहली का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

IND vs NZ: संजू सैमसन ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

संजू सैमसन ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब एक टी20 विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने 2014 टी20 विश्व कप में 319 रन बनाए थे।

Sanju Samson glides a yorker for four, India vs New Zealand, T20 World Cup final, Ahmedabad, March 8, 2026

सैमसन ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए मौजूदा टी20 विश्व कप में 321 रन बना लिए हैं। खास बात यह है कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 5 मैचों में हासिल की है। पूरे टूर्नामेंट में उनका औसत करीब 80 का रहा, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 199 के आसपास रहा।

IND vs NZ: एक और बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम

संजू सैमसन ने इस टी20 विश्व कप में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब एक ही टी20 विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक खेले गए 5 मैचों में संजू के बल्ले से कुल 24 छक्के निकले हैं, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक संस्करण में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज फिन एलन के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका अभी भी मौजूद है।

Sanju Samson brought out all the shots in the powerplay, India vs New Zealand, T20 World Cup final, Ahmedabad, March 8, 2026

IND vs NZ: फाइनल का भी रिकॉर्ड किया अपने नाम

संजू सैमसन ने इस फाइनल मुकाबले में 89 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के साथ ही उन्होंने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इतना ही नहीं, यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज द्वारा फाइनल मुकाबले में बनाया गया सर्वाधिक स्कोर भी बन गया है।

Read More:IND vs NZ: फाइनल से पहले सूर्या ने जाना अहमदाबाद की पिच का मिजाज, टॉस बन सकता है मैच का टर्निंग पॉइंट