न्यूजीलैंड दौरे का बदला शेड्यूल, टीम इंडिया अब तीन नहीं बल्कि इतने मुकाबलों की खेलेगी वनडे सीरीज; सामने आई पूरी डिटेल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। जहां सीरीज तीन वनडे मैचों की तय थी, अब इसे बढ़ाकर ज्यादा मुकाबलों का करने की चर्चा तेज हो गई है।

iconPublished: 04 Mar 2026, 12:06 AM
iconUpdated: 04 Mar 2026, 12:18 AM

IND vs NZ ODI Series schedule plan: टी20 विश्व कप 2026 के रोमांच के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी विदेशी दौरे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अक्टूबर-नवंबर 2026 में होने वाले न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम बदल सकता है। जहां पहले यह वनडे सीरीज तीन मैचों की तय थी, अब इसे बढ़ाकर पांच मैचों की करने की तैयारी चल रही है।

करीब छह साल बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी, ऐसे में इस श्रृंखला को लेकर उत्साह पहले से ही काफी था। अब मैचों की संख्या बढ़ाने की चर्चा ने इस दौरे को और भी खास बना दिया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड क्रिकेट से इस सीरीज को विस्तारित करने का प्रस्ताव रखा है।

IND vs NZ: तीन नहीं, अब पांच मैचों की हो सकती है वनडे सीरीज

तय कार्यक्रम के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैच खेले जाने थे। लेकिन अब खबर है कि इसे पांच मुकाबलों की श्रृंखला में बदला जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक न्यूजीलैंड क्रिकेट ने भी इस प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख दिखाया है।

India (IND) vs New Zealand (NZ) ODI and T20I Series 2026: Schedule, Match Dates, Timings, Squad Announcement Date, Predicted Players List & Other Details

बताया जा रहा है कि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी अहम मानी जा रही है। दोनों दिग्गजों के खेलने से न सिर्फ सीरीज का स्तर बढ़ेगा, बल्कि प्रसारणकर्ताओं और प्रायोजकों को भी बड़ा लाभ होगा। यही कारण है कि इस वनडे श्रृंखला को विस्तारित करने पर जोर दिया जा रहा है।

IND vs NZ: रोहित-विराट की वापसी का इंतजार

टी20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी है, लेकिन फैंस को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी साफ महसूस हो रही है। दोनों ने 2024 में भारत को टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था।

पिछले साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अब दोनों केवल वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं और 2027 आईसीसी वनडे विश्व कप को ध्यान में रखकर तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

New Zealand in India 2025/26, IND vs NZ 1st ODI Match Preview - India stars face New Zealand upstarts in a series of divided priorities

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज का प्रदर्शन

जनवरी में भारत ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज(IND vs NZ) खेली थी, जिसमें टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि सीरीज हारने के बावजूद विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने तीन मैचों में 240 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वहीं रोहित शर्मा का बल्ला उस श्रृंखला में खामोश रहा। उन्होंने 11, 24 और 26 रन की पारियां खेलीं और बड़ी पारी नहीं खेल सके।

Read More: IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतते ही विश्व विजेता का खिताब होगा अपना! ये आंकड़े कर देंगे हैरान

SA vs NZ: भारत-पाक राइवेलरी से कम नहीं होगा पहला सेमीफाइनल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड का ये रिकॉर्ड उड़ा देगा आपके होश!

हैरी ब्रूक से लेकर विल जैक्स... ये 5 अंग्रेज खिलाड़ी सेमीफाइनल में बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा