भारत में न्यूजीलैंड का वनडे रिकॉर्ड बेहद कमजोर रहा है। पिछले कई सालों से कीवी टीम भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया के खिलाफ एक भी वनडे मैच नहीं जीत पाई है।
IND vs NZ: भारत में टीम इंडिया के खिलाफ इतने सालों से वनडे नहीं जीत पाया न्यूजीलैंड, आंकड़े खोल रहे हैं पोल
Table of Contents
IND vs NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 11 जनवरी से शुरू होने जा रही है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे बड़े नामों के खेलने की संभावना है, जिससे भारतीय फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।
टीम इंडिया ने हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। उस जीत के बाद भारतीय खेमे के हौसले बुलंद हैं। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर भारतीय धरती पर अपने खराब रिकॉर्ड को सुधारने की कोशिश करेगी। सीरीज से पहले अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो तस्वीर साफ तौर पर भारत के पक्ष में जाती दिखती है।
IND vs NZ: भारतीय टीम का पलड़ा भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 120 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 62 मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड को 50 मुकाबलों में सफलता मिली है। इसके अलावा 7 मैच बेनतीजा रहे हैं और एक मुकाबला टाई रहा है। इन आंकड़ों से साफ है कि वनडे फॉर्मेट में भारत का रिकॉर्ड कीवी टीम के खिलाफ मजबूत रहा है।

IND vs NZ: भारत में न्यूजीलैंड का बेहद खराब रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की टीम पिछले 9 सालों से भारतीय धरती पर भारत के खिलाफ एक भी वनडे मुकाबला नहीं जीत पाई है। आखिरी बार कीवी टीम ने भारत में वनडे जीत साल 2017 में दर्ज की थी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, जहां न्यूजीलैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद से हर दौरे पर कीवी टीम को निराशा ही हाथ लगी है।

IND vs NZ: शुभमन गिल वापिस से संभालेंगे कमान
न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना जताई जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में जगह नहीं मिलने के बाद गिल का पूरा फोकस अब वनडे फॉर्मेट पर होगा। पिछली वनडे सीरीज में वह चोट के चलते नहीं खेल पाए थे, तब साउथ अफ्रीका के खिलाफ केएल राहुल ने कप्तानी की थी।
Read More: Kuldeep Yadav ने मंगेतर वंशिका संग रोमांटिक अंदाज में किया न्यू ईयर सेलिब्रेट, PHOTOS
Rohit-Kohli: साल 2026 में होंगे कितने वनडे मुकाबले, रोहित-कोहली को कब-कब मिलेगा मौका?