IND vs NZ फाइनल से पहले अहमदाबाद पहुंचे एमएस धोनी, स्टेडियम में दिखेगा ‘कैप्टन कूल’ का जलवा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका एयरपोर्ट वीडियो वायरल हो रहा है।

iconPublished: 08 Mar 2026, 05:05 PM
iconUpdated: 08 Mar 2026, 05:15 PM

MS Dhoni reached ahemdabad for IND vs NZ final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला आज यानी 8 मार्च को खेला जाएगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान फैंस को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले और अब प्रतियोगिता अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले ग्रैंड फाइनल पर टिकी हुई हैं।

दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। इस बीच फाइनल से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ‘कैप्टन कूल’ का जलवा स्टैंड्स में देखने को मिल सकता है।

IND vs NZ:अहमदाबाद एयरपोर्ट पर दिखे माही

टीम इंडिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। धोनी के अहमदाबाद पहुंचने से यह साफ हो गया है कि वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले का आनंद लेने के लिए यहां आए हैं।

IND vs NZ: सेमीफाइनल देखने भी पहुंचे थे धोनी

एमएस धोनी इससे पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले को देखने भी पहुंचे थे। उस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी उनके साथ मौजूद थीं। दोनों ने स्टैंड्स से मैच का भरपूर लुत्फ उठाया था और कैमरे में कई बार धोनी की प्रतिक्रियाएं भी कैद हुई थीं, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं।

Image

IND vs NZ: आईपीएल 2026 की तैयारी में जुटे हैं धोनी

44 वर्षीय एमएस धोनी इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारी में भी जुटे हुए हैं, जिसकी शुरुआत मार्च के अंत में होने वाली है। हाल ही में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स की प्रैक्टिस जर्सी में अभ्यास करते हुए देखा गया था। धोनी ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन उनकी कप्तानी की उपलब्धियां आज भी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने 2007 का टी20 वर्ल्ड कप, 2011 का वनडे वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

Read More:IND vs NZ: फाइनल से पहले सूर्या ने जाना अहमदाबाद की पिच का मिजाज, टॉस बन सकता है मैच का टर्निंग पॉइंट