IND vs NZ Final: मिचेल सैंटनर की एक फोटो से मची सनसनी, फाइनल से पहले भारतीय फैंस की बढ़ी टेंशन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की पिच की फोटो लेते हुए एक तस्वीर वायरल हो गई। इस फोटो ने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला दी, जिससे भारतीय फैंस की टेंशन बढ़ गई है।

iconPublished: 07 Mar 2026, 11:17 PM
iconUpdated: 07 Mar 2026, 11:48 PM

IND vs NZ Final of T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहली बार दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने होंगी।

मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया को इस मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि मैच से एक दिन पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसने भारतीय फैंस की धड़कनें जरूर बढ़ा दी हैं। यह कोई बयान नहीं बल्कि एक साधारण फोटो है, लेकिन इसके पीछे की वजह ने चर्चा को और तेज कर दिया है।

IND vs NZ: सैंटनर की फोटो क्यों हुई वायरल?

दरअसल फाइनल से एक दिन पहले न्यूजीलैंड की टीम ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभ्यास किया। इसी दौरान कप्तान मिचेल सैंटनर फाइनल के लिए इस्तेमाल होने वाली पिच को करीब से देखते नजर आए। इस दौरान वह पिच पर खड़े होकर अपने फोन से उसकी तस्वीर लेते हुए दिखाई दिए और उनकी यही तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।

IND vs NZ: 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की याद ताजा

सैंटनर की इस फोटो ने भारतीय फैंस को 2023 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला दी। उस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी इसी तरह नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की फोटो लेते हुए नजर आए थे। उस फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा था और ऑस्ट्रेलिया ने खिताब अपने नाम किया था।

IND vs NZ: फोटो के साथ बयान भी बना चर्चा का विषय

सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि मिचेल सैंटनर का एक बयान भी चर्चा में आ गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनकी टीम ट्रॉफी जीतना चाहती है और अगर इसके लिए कुछ लोगों के दिल टूटते हैं तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।

Mitchell Santner addresses the media before the T20 World Cup final, Ahmedabad, ICC Men's T20 World Cup, March 7, 2025

सैंटनर के इस बयान की तुलना भी पैट कमिंस के उस बयान से की जा रही है, जिसमें उन्होंने 2023 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले कहा था कि एक लाख से ज्यादा भारतीय फैंस को शांत कराना उनके लिए खास अनुभव होगा। ऐसे में फाइनल से पहले सैंटनर की फोटो और बयान ने मुकाबले को लेकर रोमांच और भी बढ़ा दिया है।

Read More: IND vs ENG: बिना विकेट के जश्न मनाने लगी साक्षी, पीछे खड़े MS Dhoni ने प्यार से किया ऐसा इशारा; VIDEO देख झूम उठे फैंस

'एकदम फिट लग रहे हो...' जब धोनी से मिले रोहित शर्मा, साक्षी ने लगाया गले; VIDEO में कह डाली दिल की बात

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह से डरी कीवी टीम? ग्लेन फिलिप्स का बड़ा बयान आया सामने