IND vs NZ: ‘दिल तोड़ना पड़ा तो भी कोई आपत्ति नहीं...’, फाइनल से पहले सैंटनर की टीम इंडिया को खुली चेतावनी

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टीम इंडिया को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ट्रॉफी जीतने के लिए अगर किसी का दिल तोड़ना पड़े तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं होगी।

iconPublished: 07 Mar 2026, 06:01 PM
iconUpdated: 07 Mar 2026, 06:07 PM

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब बेहद करीब है। रविवार 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खिताबी जंग देखने को मिलेगी। इस बड़े मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी और कप्तान अपनी-अपनी रणनीतियों को लेकर खुलकर बात कर रहे हैं।

फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई दिलचस्प बयान दिए। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की, लेकिन साथ ही भारतीय फैंस को चुभने वाली बात भी कह दी। सैंटनर ने साफ कर दिया कि अगर ट्रॉफी जीतने के लिए किसी का दिल तोड़ना पड़े तो उन्हें उससे कोई आपत्ति नहीं होगी।

IND vs NZ: ‘दिल तोड़ना पड़ा तो भी कोई आपत्ति नहीं’

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मिचेल सैंटनर से जब फाइनल मुकाबले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि उनकी टीम ट्रॉफी जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। सैंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड की टीम अपनी छोटी-छोटी कमियों को सुधारने पर काम कर रही है और पिछले कुछ टूर्नामेंटों में टीम का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा है।

Mitchell Santner addresses the media before the T20 World Cup final, Ahmedabad, ICC Men's T20 World Cup, March 7, 2025

उन्होंने आगे कहा कि फाइनल में जीत हासिल करना ही उनका लक्ष्य है और अगर इसके लिए किसी का दिल टूटता है तो उन्हें उससे कोई आपत्ति नहीं होगी। सैंटनर का यह बयान भारतीय फैंस को जरूर चुभ सकता है, लेकिन इससे यह साफ हो गया है कि कीवी टीम फाइनल के लिए पूरी तरह से आत्मविश्वास से भरी हुई है।

IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह की जमकर की तारीफ

सैंटनर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बुमराह भारत के लिए सबसे बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। सैंटनर के मुताबिक फाइनल मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है और ऐसे में बुमराह जैसे गेंदबाज का प्रदर्शन मैच का रुख बदल सकता है। उन्होंने माना कि भारतीय टीम के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मुकाबले का पासा पलट सकते हैं।

Jasprit Bumrah conceded just 33 runs even as England scored 246, India vs England, T20 World Cup semi-final, Mumbai, March 5, 2026

IND vs NZ: वरुण चक्रवर्ती पर दिया बड़ा बयान

न्यूजीलैंड के कप्तान ने भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन पर भी अपनी राय रखी। सैंटनर ने कहा कि सभी जानते हैं कि वरुण कितने बेहतरीन गेंदबाज हैं और वह किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने की क्षमता रखते हैं।

IND vs NZ: भारत के पक्ष में है माहौल

सैंटनर ने बातचीत के दौरान यह भी स्वीकार किया कि मौजूदा माहौल भारतीय टीम के पक्ष में नजर आ रहा है। खासकर सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने जिस तरह से 250 से ज्यादा रन बनाए, उससे टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

Read More: IND vs ENG: बिना विकेट के जश्न मनाने लगी साक्षी, पीछे खड़े MS Dhoni ने प्यार से किया ऐसा इशारा; VIDEO देख झूम उठे फैंस

'एकदम फिट लग रहे हो...' जब धोनी से मिले रोहित शर्मा, साक्षी ने लगाया गले; VIDEO में कह डाली दिल की बात

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह से डरी कीवी टीम? ग्लेन फिलिप्स का बड़ा बयान आया सामने