टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले कपिल देव ने अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म के बावजूद उनका समर्थन किया है। इस फाइनल से उन्होंने टीम मैनेजमेंट को भी सन्देश दिया है।
IND vs NZ: खिताबी मुकाबले से पहले कपिल देव ने अभिषेक शर्मा को दी खास सलाह, फाइनल से पहले फॉर्म पर दिया बड़ा बयान
iND vs NZ, Kapil Dev on Abhishek Sharma: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का कारण बनी हुई है।
अभिषेक शर्मा इस पूरे टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। सात मैचों में उन्होंने सिर्फ 89 रन बनाए हैं और उनका औसत 12.71 का रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मुकाबलों में तो वह खाता भी नहीं खोल सके थे। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने इस युवा बल्लेबाज का समर्थन किया है।
IND vs NZ: कपिल देव ने अभिषेक शर्मा को दिया खास संदेश
1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कहा कि टीम मैनेजमेंट को फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उनका मानना है कि बड़े खिलाड़ियों के साथ कभी-कभी खराब दौर भी आता है, लेकिन ऐसे समय में टीम का समर्थन बेहद जरूरी होता है। कपिल देव ने कहा, “अपनी टीम पर भरोसा रखो और टीम मैनेजमेंट को खिलाड़ी पर भरोसा रखना चाहिए। अभिषेक को खुद पर विश्वास रखना होगा कि वह खेल सकता है और अच्छा प्रदर्शन कर सकता है।”

IND vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच पर भी बोले कपिल देव
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर भी कपिल देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि मैच इतना करीबी होगा। कपिल देव ने कहा, “मुझे लगा था कि जब भारत ने 250 से ज्यादा रन बना लिए हैं तो मुकाबला आसान हो जाएगा। लेकिन अंत में यह शानदार मैच रहा। भारत को जीत की बधाई, लेकिन असली जीत क्रिकेट की हुई।”
IND vs NZ: जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी की जमकर की तारीफ
कपिल देव ने सेमीफाइनल में जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि डेथ ओवर्स में बुमराह की गेंदबाजी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज क्यों माने जाते हैं।

iND vs NZ: संजू सैमसन की फॉर्म पर भी बोले कपिल देव
कपिल देव ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि सैमसन एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने पिछले दो मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कपिल देव ने कहा कि बड़े खिलाड़ियों के करियर में खराब दौर आना सामान्य बात है, जैसा कि इस समय अभिषेक शर्मा के साथ हो रहा है। लेकिन अगर खिलाड़ी में क्षमता है तो वह जरूर वापसी करता है और टीम के लिए बड़ा योगदान देता है।
IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह से डरी कीवी टीम? ग्लेन फिलिप्स का बड़ा बयान आया सामने