IND vs NZ Final: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
IND vs NZ Final: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग XI में हुआ बड़ा बदलाव
Table of Contents
IND vs NZ Final Toss Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की है।
इस फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम पहले बल्लेबाजी करने से खुश है और प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी है।
IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी
भारत के खिलाफ इस फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। उनका मानना है कि इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान होगा। वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए ही तैयार थी और इस फैसले से वे काफी खुश हैं।

IND vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में क्या बदलाव हुए?
इस फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए ऑफ स्पिनर कोल मकौंची की जगह तेज गेंदबाज जैकब डफी को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। अहमदाबाद की पिच को ध्यान में रखते हुए टीम मैनेजमेंट ने यह फैसला लिया है। वहीं भारतीय टीम इस फाइनल मुकाबले में बिना किसी बदलाव के साथ मैदान में उतरी है।
फाइनल मुकाबले में भारत की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह
फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।