IND vs NZ: फाइनल में टीम इंडिया के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड बन सकते हैं अक्षर पटेल, न्यूजीलैंड के प्रमुख खिलाड़ियों पर पड़े है भारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। न्यूजीलैंड के कई प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है।

iconPublished: 07 Mar 2026, 11:49 PM
iconUpdated: 08 Mar 2026, 12:08 AM

IND vs NZ, Axar Patel stats against New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले को लेकर दोनों टीमों ने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है और खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

ग्रुप स्टेज से लेकर सेमीफाइनल तक टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय टीम को पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि बाकी सभी मुकाबलों में टीम ने दमदार जीत दर्ज की है। हर मैच में किसी ना किसी खिलाड़ी ने जीत में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन फाइनल में जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली हैं, वह उपकप्तान अक्षर पटेल हैं।

IND vs NZ: फिन एलन से लेकर ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ ऐसा है अक्षर का रिकॉर्ड

अक्षर पटेल ने इस टी20 वर्ल्ड कप में मिडिल ओवर्स में गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई है। उनकी कसी हुई गेंदबाजी ने कई बार विपक्षी टीमों के रन गति पर लगाम लगाई है। फाइनल में भी उनसे टीम को काफी उम्मीदें रहने वाली हैं।

न्यूजीलैंड के आक्रामक ओपनर फिन एलन के खिलाफ अक्षर का रिकॉर्ड भी काफी दिलचस्प है। एलन ने अब तक अक्षर की 10 गेंदों का सामना करते हुए 15 रन बनाए हैं और एक बार आउट भी हुए हैं। वहीं ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ अक्षर पटेल का प्रदर्शन और भी बेहतर रहा है। फिलिप्स के खिलाफ उन्होंने 21 गेंदों में सिर्फ 31 रन दिए हैं और तीन बार उन्हें पवेलियन भेजा है।

IND vs NZ: कीवी टीम के प्रमुख बल्लेबाजों पर भारी पड़े हैं अक्षर

न्यूजीलैंड के कई प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ भी अक्षर पटेल का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ग्लेन फिलिप्स के अलावा डेरिल मिचेल और मार्क चैपमैन को भी अक्षर कई बार परेशान कर चुके हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ अक्षर ने 21 गेंदों में 31 रन देकर तीन विकेट लिए हैं। वहीं डेरिल मिचेल के खिलाफ 26 गेंदों में 34 रन देकर दो विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा मार्क चैपमैन को भी 24 गेंदों में 33 रन देकर दो बार आउट कर चुके हैं।

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्षर पटेल का रिकॉर्ड

अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्षर पटेल के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह भी काफी प्रभावशाली रहा है। अक्षर ने कीवी टीम के खिलाफ अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और इनमें 20 के औसत से 10 विकेट हासिल किए हैं।

उनका इकॉनमी रेट भी काफी काबू में रहा है और वह 7.84 की इकॉनमी से रन खर्च करते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9 रन देकर तीन विकेट है, जो बताता है कि कीवी बल्लेबाजों के खिलाफ अक्षर हमेशा असरदार साबित हुए हैं।

IND vs NZ: फाइनल में बन सकते हैं टीम इंडिया के ट्रंप कार्ड

अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले (IND vs NZ) में पिच की स्थिति भी स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है। ऐसे में अक्षर पटेल का रोल टीम इंडिया के लिए और भी अहम हो जाएगा। कीवी टीम के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड और मौजूदा फॉर्म दोनों ही भारतीय टीम के लिए सकारात्मक संकेत हैं। ऐसे में अगर अक्षर पटेल फाइनल में अपनी लय बरकरार रखते हैं तो वह टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं।

Read More: IND vs ENG: बिना विकेट के जश्न मनाने लगी साक्षी, पीछे खड़े MS Dhoni ने प्यार से किया ऐसा इशारा; VIDEO देख झूम उठे फैंस

IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले बुमराह से डरी कीवी टीम? ग्लेन फिलिप्स का बड़ा बयान आया सामने