IND vs NED: जीत के रथ पर सवार टीम इंडिया, नीदरलैंड्स को 17 रन से हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत

IND vs NED: टीम इंडिया ने अपना अपराजित सफर जारी रखा है जहां नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर लगातार चौथी जीत अपने नाम की है।

iconPublished: 18 Feb 2026, 10:36 PM
iconUpdated: 18 Feb 2026, 11:11 PM

IND vs NED Match Report:भारत और नीदरलैंड्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 36वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपना विजय रथ जारी रखते हुए टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज की।

नीदरलैंड्स के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया ने सभी विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने एक बड़ा स्कोर खड़ा किया, वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स ने भरपूर कोशिश की, लेकिन अंततः उन्हें 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

IND vs NED: भारत की लगतार चौथी जीत

भारतीय क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। टीम इंडिया ने अब तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार चार मुकाबले अपने नाम किए हैं। भारत ने पहले यूएसए और नामीबिया को मात दी, वहीं पाकिस्तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अब नीदरलैंड्स को भी हरा दिया।

Varun Chakravarthy got India the first breakthrough, India vs Netherlands, T20 World Cup, Ahmedabad, February 18, 2026

IND vs NED: भारत ने बनाए 193 रन

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की शुरुआत सधी हुई रही, लेकिन एक समय 69 रनों पर 3 विकेट गिर जाने से मैच फंसता हुआ नजर आ रहा था। हालांकि, शिवम दुबे ने भारतीय पारी को संभाला और हार्दिक पांड्या के साथ अहम साझेदारी कर टीम इंडिया को 193 रनों के मजबूत स्कोर तक पहुंचा दिया।

Shivam Dube got to his fifty in the company of Hardik Pandya, India vs Netherlands, T20 World Cup, Ahmedabad, February 18, 2026

IND vs NED: नीदरलैंड्स ने की कोशिश, लेकिन गंवाया मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड्स ने सूझबूझ भरी शुरुआत की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बीच-बीच में विकेट चटकाकर दबाव बनाए रखा। अंत में उन्होंने वापसी की कोशिश जरूर की, मगर उन्हें 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट और शिवम दुबे ने 2 विकेट हासिल किए।

Read More: कंगारू कप्तान का Ego पड़ रहा भरी, 150 करोड़ भारतवासियों का लगा श्राप; एक बार फिर वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया

IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप में बुमराह-अभिषेक नहीं खेलेंगे अगला मुकाबला? भारतीय कोच ने उठाया राज से पर्दा

अब सुपर-8 की बारी... आठ में से 7 टीमें कंफर्म, कौन हुआ बाहर और किसके खिलाफ होगा भारत का मुकाबला? जानें सारी डिटेल