IND vs NED: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
IND vs NED: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; नीदरलैंड के खिलाफ प्लेइंग XI में किए दो बदलाव, बुमराह को मिली जगह?
Table of Contents
IND vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 36वें मुकाबले में टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड के खिलाफ है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं।
टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अजेय रही है। ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच को भी भारतीय टीम अपने नाम करना चाहेगी। वहीं दूसरी ओर नीदरलैंड की टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी। ये मुकाबला कुछ भारतीय खिलाड़ियों के लिए अहम होने वाला है।
IND vs NED: भारत की प्लेइंग XI में दो बदलाव
टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए। अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह को मौका दिया गया। यानी टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग XI का हिस्सा हैं।
WASHINGTON SUNDAR & ARSHDEEP SINGH IN.
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 18, 2026
AXAR PATEL (Rest) & Kuldeep Yadav out. pic.twitter.com/AvLNH6WGF0
टीम इंडिया कर चुकी है सुपर-8 में क्वालिफाई
टीम इंडिया ने पहले ही लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 में क्वालिफाई कर लिया है और वो अगले दौर में खेलने से पहले अपने हर खिलाड़ी को मौका देना चाहती है, यही वजह है कि सुंदर भी प्लेइंग इलेवन में आए हैं। सुंदर चोट से रिकवरी के बाद पहली बार मैदान पर उतरने वाले हैं।

IND vs NED: भारत और नीदरलैंड की प्लेइंग XI
नीदरलैंड्स : माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन
View this post on Instagram
इंडिया: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
Sahibzada Farhan: भारत के सामने नहीं खोल पाए थे खाता, अब नामीबिया के खिलाफ जड़ दिया शतक