IND vs ENG: जो जीता टॉस वो बनेगा बॉस... भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले होगा विजेता का खुलासा

IND vs ENG: अब दूसरे सेमीफाइनल में टॉस की बहुत अहम भूमिका होने वाली है यानी भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जो टीम टॉस जीतेगी उसका पलड़ा भारी रहने वाला है। क्या है पूरा मामला?

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 05 Mar 2026, 04:33 PM
iconUpdated: 05 Mar 2026, 04:45 PM

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज यानी 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। जहां न्यूजीलैंड ने ताबड़तोड़ अंदाज में 9 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

अब दूसरे सेमीफाइनल में टॉस की बहुत अहम भूमिका होने वाली है यानी भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में जो टीम टॉस जीतेगी उसका पलड़ा भारी रहने वाला है। क्या है पूरा मामला?

IND vs ENG: क्यों है टॉस इतना अहम?

दरअसल, भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले साल 2016 में टी20 वर्ल्ड कप भारत में हुआ था। इस दौरान हर एक नॉकआउट मैच में टॉस जीतने वाली टीम ने बाजी मारी है। 2016 टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को हराया था।

IND vs ENG
IND vs ENG

IND vs ENG: टॉस जीते तो मैच जीते

फिर दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को 7 विकेट से हराया था। फाइनल में भी वेस्टइंडीज ने टॉस जीता था और इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस तरह 2016 में भारत में हुए सभी तीन नॉकआउट मैचों में टॉस जीतने वाली टीम विजयी रही।

View this post on Instagram

A post shared by ICC (@icc)

साउथ अफ्रीका vs न्यूजीलैंड मुकाबले में भी टॉस अहम

अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी यही ट्रेंड जारी दिख रहा है। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी चुनी और साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बता दें, वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है, लेकिन शाम के मैच में ओस का फैक्टर भी आता है। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनना फायदेमंद साबित हो सकता है।

Read More: IND vs ENG: सेमीफाइनल में ये छोटी गलती टीम इंडिया पर पड़ सकती है भारी, भारत-इंग्लैंड में किसका पलड़ा भारी?

फिर टूटा दिल... भारत के बाद अब न्यूजीलैंड ने तोड़ा साउथ अफ्रीका का सपना, कप्तान एडेन मार्क्ररम की तस्वीरें कर देंगी इमोशनल

SA vs NZ: फिन एलेन के शतकीय तूफान में उड़ी साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड