IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में 7 रनों की रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ कर रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
IND vs ENG: सेमीफाइनल में रोमांचक जीत के साथ टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे
IND vs ENG, Team India scripted history: भारतीय क्रिकेट टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में भारत ने 7 रनों की रोमांचक जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
अब भारतीय टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी। वहीं इस सेमीफाइनल में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम बनने का रिकॉर्ड बना दिया है।
IND vs ENG: टीम इंडिया ने 15वीं बार फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने में सफल रही है। इस फाइनल के साथ ही यह टीम इंडिया का 15वां आईसीसी फाइनल होगा। इस उपलब्धि के साथ भारत ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है।

IND vs ENG: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे
भारतीय क्रिकेट टीम अब सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल खेलने वाली टीम बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिसने अब तक 14 आईसीसी फाइनल खेले हैं। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने के बाद भारत ने 15वें आईसीसी फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जो भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि है।

IND vs ENG: कैसा रहा मुकाबले का हाल
अगर इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। संजू सैमसन की 89 रनों की शानदार पारी की मदद से भारत ने अपने निर्धारित 20 ओवर में 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से शिवम दुबे, ईशान किशन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने भी अहम योगदान दिया और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की ओर से जैकब बेथेल ने शानदार शतक जड़ा और टीम को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि अंत में भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रनों से हार का सामना करने पर मजबूर कर दिया।