IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड की टक्कर होने वाली है। हालांकि टीम इंडिया की फील्डिंग चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि टूर्नामेंट में अब तक भारतीय फील्डर्स 13 कैच छोड़ चुके हैं।
IND vs ENG: सेमीफाइनल में ये छोटी गलती टीम इंडिया पर पड़ सकती है भारी, भारत-इंग्लैंड में किसका पलड़ा भारी?
IND vs ENG 2nd Semifinal: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और अब सबकी नजरें भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह हाई-वोल्टेज मैच दोनों टीमों के लिए फाइनल का टिकट तय करेगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबले हमेशा से बेहद रोमांचक रहे हैं। क्रिकेट की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा के लिहाज से यह भिड़ंत अक्सर कांटे की टक्कर साबित होती है। खास बात यह है कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह लगातार तीसरी बार होगा जब दोनों टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।
IND vs ENG: वानखेड़े में तीसरी बार सेमीफाइनल में आमना-सामना
भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबलों (IND vs ENG Semifinal) की कहानी भी दिलचस्प रही है। 2022 में एडिलेड में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था, जबकि 2024 में गायना में हुए सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने 68 रन से जीत दर्ज कर हिसाब बराबर कर लिया था। अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच तीसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा, जो दोनों टीमों के लिए तीसरे टी20 वर्ल्ड कप खिताब की राह खोल सकता है।

IND vs ENG: ये गलती टीम इंडिया पर पड़ सकती है भारी
क्रिकेट में अक्सर कहा जाता है कि “कैच पकड़ो, मैच जीतो”, लेकिन इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की फील्डिंग चिंता का विषय रही है। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय फील्डर्स अब तक 13 कैच छोड़ चुके हैं। सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में ऐसी गलतियां टीम के लिए महंगी साबित हो सकती हैं। टीम के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्केल ने भी इस मुद्दे पर कहा कि कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता और यह कई बार मानसिक स्थिति पर भी निर्भर करता है।

IND vs ENG: क्या कहते हैं आंकड़े?
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारत का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है।
- कुल मुकाबले: 5
- भारत की जीत: 3
- इंग्लैंड की जीत: 2