IND vs ENG: टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट की रोचक जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।
IND vs ENG: सांसे रोक देने वाले सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, फाइनल में होगी न्यूजीलैंड से टक्कर
IND vs ENG 2nd Semifinal: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। 253 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और एक ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी अंत तक जोरदार संघर्ष किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस सांसें थाम देने वाले मुकाबले में जीत भारत के नाम कर दी।
IND vs ENG: भारत ने फाइनल में बनाई जगह
टीम इंडिया ने इस सेमीफाइनल मुकाबले में रोमांचक जीत दर्ज करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद भारत को इंग्लैंड से कड़ी चुनौती मिली, लेकिन अंत में भारतीय टीम ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब टीम इंडिया 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी।

IND vs ENG: टीम इंडिया ने बनाए थे 253 रन
भारतीय टीम को दूसरे ओवर में ही अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा था, लेकिन इसके बाद संजू सैमसन और ईशान किशन ने पारी को संभाल लिया। संजू सैमसन ने इस मुकाबले में 89 रनों की शानदार पारी खेली।

उनके अलावा ईशान किशन ने 39 रन बनाकर अहम योगदान दिया। वहीं अंत में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने तेज बल्लेबाजी करते हुए पारी को शानदार तरीके से फिनिश किया। शिवम दुबे ने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 43 रनों की अहम पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
IND vs ENG: अंत तक लड़ा इंग्लैंड
253 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन टीम ने आक्रामक अंदाज बनाए रखा। इंग्लैंड के अन्य बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी लेकिन अहम पारियां खेलीं। हालांकि इंग्लैंड की ओर से 22 वर्षीय जैकब बेथेल सबसे बड़े हीरो रहे, जिन्होंने इस मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। बेथेल ने 48 गेंदों में 105 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर इंग्लैंड को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि अंत में इंग्लैंड की टीम को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा।