IND vs ENG: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच टपका दिया जिसके बाद सैमसन ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ डाला।
हैरी ब्रूक ने टपकाया मैच... Sanju Samson का कैच छोड़कर अंग्रेज कप्तान ने कर दी बड़ी भूल, सैमसन ने जड़ा लगातार दूसरा अर्द्धशतक
IND vs ENG, Sanju Samson fifty: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है। टीम इंडिया ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक शर्मा के रूप में पहला विकेट जल्दी गिर गया।
हालांकि इसके बाद संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शानदार फॉर्म जारी रखा और लगातार दूसरे मुकाबले में अर्धशतक जड़ दिया। सैमसन (Sanju Samson) को इस पारी के दौरान एक बड़ा जीवनदान भी मिला। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने उनका आसान कैच छोड़ दिया, जिसके बाद सैमसन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
हैरी ब्रूक ने टपकाया आसान कैच
इस मुकाबले के दूसरे ओवर में इंग्लैंड ने अभिषेक शर्मा को आउट कर भारत को पहला झटका दिया। वहीं तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने मिड-ऑन की दिशा में आसान कैच दे दिया था। हालांकि इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक उस कैच को लपकने में नाकाम रहे और सैमसन को जीवनदान मिल गया। सैमसन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और उसके बाद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
Harry Brook drops Sanju Samson on 15 runs.
— A D U (@cricfootadnan) March 5, 2026
A very important catch dropped by the skipper Harry Brook. #ENGvsIND | #INDvENG | #INDvsENG pic.twitter.com/RbqMDUXTqY
Sanju Samson का लगातार दूसरा अर्धशतक
संजू सैमसन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। वहीं अपने इसी फॉर्म को जारी रखते हुए सैमसन ने इस मुकाबले में सिर्फ 26 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया और लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम तेज गति से रन बना रही है।

मजबूत स्थिति में भारतीय टीम
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत की है। संजू सैमसन (Sanju Samson) अर्धशतक के बाद भी तेजी से रन बनाते रहे। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और ईशान किशन के बहुमूल्य 39 रनों की पारी की मदद से भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बना लिए हैं।