इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका, 2 खिलाड़ी हुए चोटिल ; BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान!

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जानी वाले टेस्ट सीरीज से पहले भारत की अंडर-19 टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के 2 खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं और उनके रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया गया।

iconPublished: 16 Jun 2025, 06:37 PM
iconUpdated: 16 Jun 2025, 11:34 PM

IND vs ENG Indian Player Injured: भारत और इंग्लैंड के बीच (IND vs ENG) पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इंग्लैंड की सरजमीं पर खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। टीम के 2 खिलाड़ी चोटिल हो गए और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने दोनों के रिप्लेसमेंट का भी एलान कर दिया है।

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका (IND vs ENG)

बता दें कि सीनियर टीम के जैसे ही भारत की अंडर-19 टीम को भी इंग्लैंड दौरा करना है। इस दौरान पर भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच पांच यूथ वनडे और 2 यूथ टेस्ट खेले जाएंगे। इस दौरे से पहले भारत की अंडर-19 के 2 खिलाड़ी चोटिल हो गए। चोटिल खिलाड़ियों में आदित्या राणा और खिलान पटेल शामिल हैं।

BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान (IND vs ENG)

बीसीसीआई ने एलान करते बताया कि चोटिल आदित्या की जगह टीम में डी. दीपेश और खिलान की जगह नमन पुष्पक को शामिल किया गया। बताते चलें कि दीपेश और नमन पहले से ही स्टैंडबाय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल थे।

आदित्या और खिलान की इंजरी

आदित्य राणा को लोअर बैक में स्ट्रेस फैक्चर हुआ है। वहीं खिलान पटेल को दाहिने पैर में तनाव का सामना करना पड़ा। दोनों ही खिलाड़ी बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में परफॉर्मेंस कैम्प के दौरान चोटिल हुए।

कब से होगी अंडर-19 दौरे की शुरुआत?

गौरतलब है कि अंडर-19 दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज के साथ होगी, जिसका पहला मुकाबला 27 जून को खेला जाएगा। वहीं सीरीज का आखिरी यानी पांचवां मैच 07 जुलाई को होगा। इसके बाद 12 जुलाई से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।

अंडर-19 इंडिया का अपडेटेड स्क्वॉड

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, मौल्यराजसिंह चावड़ा, राहुल कुमार, अभिज्ञान कुंडू (उप-कप्तान और विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, युधाजीत गुहा, प्रणव राघवेंद्र, मोहम्मद एनान, अनमोलजीत सिंह, डी. दीपेश, नमन पुष्पक।

Read more:

Women's WC 2025 Team India Schedule: टीम इंडिया खेलेगी 7 लीग मैच, ऐसे फाइनल में मिलेगी जगह; जानें पूरा शेड्यूल