IND vs ENG Semifinal: 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड ने होना है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में अगर हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड को हरा देती है तो खिताब जीतने का सपना पूरा करने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस बात की गवाही टी20 विश्व कप के पुराने आंकड़े दे रहे हैं।
IND vs ENG Semifinal: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतते ही विश्व विजेता का खिताब होगा अपना! ये आंकड़े कर देंगे हैरान
Table of Contents
IND vs ENG Semifinal: टीम इंडिया इतिहास लिखने से महज 2 कदम दूर है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया एक के बाद एक अच्छा प्रदर्शन करते आ रही है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
अब 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड ने होना है। टीम इंडिया सेमीफाइनल में अगर हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड को हरा देती है तो खिताब जीतने का सपना पूरा करने से कोई नहीं रोक पाएगा। इस बात की गवाही टी20 विश्व कप के पुराने आंकड़े दे रहे हैं।
IND vs ENG: सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया और इंग्लैंड टीम सेमीफाइनल सिर्फ दो बार आमने-सामने आई हैं। एक बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है तो वहीं एक बार इंग्लैंड ने भारत को धूल चटाई है। कमाल की बात ये है कि दोनों ही बार जो भी टीम जीती है, उसने बाद में खिताब पर कब्जा किया है।

2022 टी20 वर्ल्ड कप में क्या हुआ था?
साल 2022 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल खेला गया। इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराकर फाइनल में एंट्री ली और उसके बाद पाकिस्तान को फाइनल मुकाबले में मात देकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम किया। उस समय टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में थी।
IND vs ENG सेमीफाइनल का कैसा है रिकॉर्ड?
फिर बारी आई साल 2024 के टी20 विश्व कप की जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एक बार फिर सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर ली। इस बार न सिर्फ टीम इंडिया ने इंग्लैंड से टक्कर ली बल्कि सेमीफाइनल में हराया भी और फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा खिताब अपने नाम किया। ऐसे में अब गुरुवार, 5 मार्च को भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच में दोनों देश के क्रिकेट प्रेमियों की नजर होगी जो ये मुकाबला जीतेगा वो फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा।
India vs. England at Wankhede is a statistical nightmare to predict:
— ThirdUmpireLOL (@ThirdUmpireLOL) March 3, 2026
India at Wankhede: Won 5 out of 7 T20Is.
England at Wankhede: Won 3 out of 6 T20Is.
The Catch: India hasn’t lost a T20I here since 2017 but their last T20I loss in Mumbai was against England in 2012. pic.twitter.com/oLEX9bgvSO
वानखेड़े में टीम इंडिया का प्रदर्शन
भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 7 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें से 5 में जीत दर्ज की है। खास बात ये है कि दिसंबर 2017 के बाद से भारत यहां को भी भी टी20 मैच हारा नहीं है। वहीं, इंग्लैंड की टीम ने इस मैदान पर 6 मैच खेले है, जिसमें उन्हें 3 में जीत और 3 में हार मिली है। वहीं, वानखेड़े में भारत को अब तक सिर्फ दो टीमों ने हराया है, वो भी साल 2012 में इंग्लैंड ने और साल 2016 में वेस्टइंडीज ने।