IND vs ENG: जिस खिलाड़ी ने इंग्लैंड को जिताया था पिछला मुकाबला, उसे ही सेमीफाइनल में हैरी ब्रूक ने किया बाहर; कहीं भारी न पड़ जाए फैसला

IND vs ENG: इंग्लैंड को इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 ने जिस खिलाड़ी ने पिछला मुकाबला जीताया था उसे ही भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हैरी ब्रूक ने ड्रॉप कर दिया।

iconPublished: 05 Mar 2026, 07:15 PM
iconUpdated: 05 Mar 2026, 07:22 PM

IND vs ENG 2nd Semifinal: भारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं और इस अहम मुकाबले को जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगी।

इस सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान में उतरी है, वहीं इंग्लैंड ने उस खिलाड़ी को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है जिसने पिछले मुकाबले में टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

IND vs ENG: मैच विनर खिलाड़ी को किया ड्रॉप

न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी दबाव में नजर आई थी। हालांकि विल जैक्स और रेहान अहमद ने सातवें विकेट के लिए तेज साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई थी। विल जैक्स को उस मैच में मैन ऑफ द मैच चुना गया था, लेकिन रेहान अहमद ने भी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Rehan Ahmed landed a crucial reverse-sweep in his late cameo, New Zealand vs England, Super Eight, ICC Men's T20 World Cup, R Premadasa Stadium, Colombo, February 27, 2026

वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलते हुए रेहान अहमद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सिर्फ 7 गेंदों में 19 रन बनाए थे, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल थे। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उन्होंने 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।

IND vs ENG: कहीं भारी न पड़ जाए दांव

हालांकि कप्तान हैरी ब्रूक ने इस मैच में रेहान अहमद को बाहर कर एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मौका दिया है। यह फैसला इंग्लैंड के लिए जोखिम भरा भी साबित हो सकता है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ थोड़ी मुश्किल जरूर झेली है, ऐसे में रेहान अहमद भारत पर दबाव बना सकते थे। हालांकि मुंबई की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है, और इसी को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है।

Will Jacks and Rehan Ahmed took England home, New Zealand vs England, Super Eight, ICC Men's T20 World Cup, R Premadasa Stadium, Colombo, February 27, 2026

IND vs ENG: भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

IND vs ENG: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद

Read More: IND vs ENG: सेमीफाइनल में ये छोटी गलती टीम इंडिया पर पड़ सकती है भारी, भारत-इंग्लैंड में किसका पलड़ा भारी?

फिर टूटा दिल... भारत के बाद अब न्यूजीलैंड ने तोड़ा साउथ अफ्रीका का सपना, कप्तान एडेन मार्क्ररम की तस्वीरें कर देंगी इमोशनल

SA vs NZ: फिन एलेन के शतकीय तूफान में उड़ी साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड को 9 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड