IND vs AUS ODI: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए कसी कमर, प्रैक्टिस सेशन में जड़े गगनचुंबी छक्के; VIDEO वायरल

Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। रोहित मुंबई के लोकल मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 10 Oct 2025, 04:00 PM
iconUpdated: 10 Oct 2025, 04:08 PM

IND vs AUS ODI: भारतीय टीम फिलहाल शुभमन गिल की कप्तानी में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इसके बाद 19 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए रोहित शर्मा जमकर पसीना बहा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा को बीसीसीआई ने वनडे कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी सौंप दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 अक्टूबर को टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो सकती है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

Rohit Sharma का प्रैक्टिस वीडियो

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले रोहित शर्मा ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। रोहित मुंबई के लोकल मैदान पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। उन्होंने जमकर पसीने बहाए और खूब चौके-छक्के भी लगाए। रोहित की बैटिंग प्रैक्टिस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले वो मुंबई के आजाद मैदान पर प्रैक्टिस करते नजर आए थे। इस दौरान हिटमैन ने नेट्स में बल्लेबाजी की। नेट्स में उन्होंने डिफेंसिव शॉट के अलावा एग्रेसिव शॉ भी खेला।

7 महीने बाद रोहित की टीम इंडिया में वापसी

रोहित सिंगल के अलावा गैप में भी शॉट खेलते देखे गए। इस वनडे सीरीज के जरिए रोहित लगभग 7 महीने बाद टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। खास बात ये रही कि उन्होंने ट्रॉफी भी अपने नाम की थी।

Rohit Sharma से छीनी कप्तानी

लंबे समय बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। उनकी जगह पर शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि, अपने आखिरी टूर्नामेंट में रोहित ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी। लेकिन इसके बाद भी रोहित से कप्तानी छीन ली गई। रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 से संन्यास लिया था। वहीं आईपीएल 2025 के दौरान उन्होंने टेस्ट से दूरी बनाई थी। इसके अलावा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था।

Read More: दिल्ली टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

Yashasvi Jaiswal Celebration: शतक लगाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने फिर किया 'हार्ट' सेलिब्रेशन, किसके लिए करते हैं ये गेस्चर?

Yashasvi Jaiswal ने ली गंभीर, गांगुली और शिखर धवन के क्लब में एंट्री