IND vs AUS: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम को लगा झटका, कप्तान हरमनप्रीत कौर हुई चोटिल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में बल्लेबाजी के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर चोटिल हो गई।

iconPublished: 24 Feb 2026, 04:52 PM
iconUpdated: 24 Feb 2026, 05:00 PM

IND vs AUS, Harmanpreet Kaur injured: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के दौरान चोटिल हो गईं, जिससे टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ गई है। यह मुकाबला महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद टीम इंडिया का पहला वनडे था, ऐसे में इस चोट ने जीत की लय पर भी असर डाला है।

मैच (IND vs AUS) के दौरान हरमनप्रीत को बल्लेबाजी करते समय घुटने में चोट लगी, जिसके बाद वह दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरीं। उनकी गैरमौजूदगी में उपकप्तान स्मृति मंधाना ने टीम की कमान संभाली। बीसीसीआई के अनुसार, कप्तान फिलहाल मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

IND vs AUS: 38वें ओवर में ली फिजियो की मदद, फिर नहीं उतरीं मैदान पर

हरमनप्रीत कौर को चोट कब और कैसे लगी, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन भारतीय पारी के 38वें ओवर में उन्होंने फिजियो की सहायता ली थी। इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और टीम के लिए महत्वपूर्ण पारी खेली।

Harmanpreet Kaur celebrates a half-century, Australia vs India, 1st ODI, Allan Border Field, February 24, 2026

उन्होंने पांचवें नंबर पर उतरते हुए 84 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल थे। वह 44वें ओवर में सातवें विकेट के रूप में आउट हुईं। उनकी जुझारू पारी ने भारतीय टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई।

IND vs AUS: संकट में टीम को संभालते हुए जड़ा अर्धशतक

भारतीय टीम एक समय 5 विकेट पर 103 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसे में हरमनप्रीत ने काश्वी गौतम (43) के साथ सातवें विकेट के लिए 53 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को 214 रन तक पहुंचाया। काश्वी ने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं स्मृति मंधाना ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 58 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे। हालांकि प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स जैसे बल्लेबाज वापसी मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे।

Image

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया भी चोटों से परेशान

भारत ही नहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम भी चोटों की समस्या से जूझ रही है। टीम की अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पैरी और तेज गेंदबाज किम गार्थ चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। दोनों खिलाड़ियों को टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में चोट लगी थी, जिसके बाद उनकी जगह मेगन शूट और लूसी हैमिल्टन को टीम में शामिल किया गया है। यह बदलाव ऑस्ट्रेलिया के संतुलन पर भी असर डाल सकता है।

Read More: IND vs ZIM: सूर्या-गंभीर की बढ़ी टेंशन, दो खिलाड़ियों की फॉर्म बनी टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द; किसी एक का प्लेइंग XI से पत्ता कटना तय!

जिम्बाब्वे को हराकर वेस्टइंडीज ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, भारत के लिए फायदा या नुकसान? समझें समीकरण

WI vs ZIM मैच में रनों की आई सुनामी, वानखेड़े मे फील्डर बने दर्शक, टूट गया छक्कों का महारिकॉर्ड