Pakistan Cricket team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12 वां मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अगर पाकिस्तान हार जाता है तो उसका इस विश्व कप से पत्ता कटना लगभग तय हो जाएगा।
एक चूक और पाकिस्तान का काम-तमाम! यूएसए के खिलाफ अगर हारा पाक; टी20 वर्ल्ड कप से हो जाएगा बाहर? समझे पूरा समीकरण
Table of Contents
Pakistan Cricket team in T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मंगलवार, 10 फरवरी को जब नीदरलैंड्स ने नामीबिया के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की तो ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल पर उथल-पुथल मच गई। ग्रुप ए की पॉइंट टेबल पर पहली पोजिशन पर टीम इंडिया मौजूद है तो वहीं दूसरे नंबर पर अब नीदरलैंड्स आ गई है।
तीसरे नंबर पर सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम का नंबर है। ऐसे में अगर पाकिस्तान को सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्होंने आज यूएसए के खिलाफ खेला जा रहा मुकाबला हर हाल में जीतना होगा वरना उनका इस विश्व कप से पत्ता लगभग कट ही जाएगा।
Pakistan का खत्म होगा सफर?
मंगलवार, 10 फरवरी को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच को लेकर फैंस का जोश हाई है। इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में मात दी थी। इस हार के बाद पाकिस्तान का सफर समाप्त हो गया था।

यूएसए बिगाड़ सकता है Pakistan का खेल
अब लगभग 2 साल बाद एक फिर पाकिस्तान के सामने अमेरिका की बड़ी चुनौती है। ऐसे में पाकिस्तान की टीम पर काफी दबाव होगा, क्योंकि यूएसए के लिए खोने को कुछ नहीं है, लेकिन वो पाक का खेल खराब जरूर करना चाहेगी। अगर USA लगातार दूसरी बार पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप हराने में कामयाब होती है तो पाक को बड़ा झटका लग सकता है। इसके बाद उनका इस टूर्नामेंट से सफर समाप्त हो सकता है।

सुपर-8 में जाने के लिए Pakistan का समीकरण
पाकिस्तान ने अभी तक एक मैच खेला है और उसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी। जिसके चलते पॉइंट्स टेबल पर वो 2 अंक और +0.240 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। अमेरिका के खिलाफ हार मिली तो उनके लिए आगे का सफर बहुत मुश्किल हो जाएगा। 15 फरवरी को उनका सामना भारत से होगा, जिनके खिलाफ पाक का रिकॉर्ड बेहद खराब है। बता दें कि प्रत्येक ग्रुप से सिर्फ दो टीमें सुपर-8 राउंड के लिए क्वालीफाई करेगी।
कमिंस और हेजलवुड के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज हुआ बाहर!