नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक शर्मा? इस खिलाड़ी के पास Playing XI में जगह बनाने का आखिरी मौका

T20 World Cup 2026, Sanju Samson: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेला जाएगा। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा शायद टीम इंडिया की प्लेइंह XI का हिस्सा न हों। उनकी जगह टीम में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 12 Feb 2026, 01:47 PM
iconUpdated: 12 Feb 2026, 01:59 PM

T20 World Cup 2026, Team India: टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका पर शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का अगला टारगेट नामीबिया है। जिसके खिलाफ टीम को 12 फरवरी को नामीबिया में खेलना है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका के विरुद्ध मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ाती नजर आई थी। अब दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर टीम पूरी ताकत के साथ आक्रामक अंदाज में उतरना चाहेगी।

हालांकि, नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से ज्यादा टीम इंडिया को ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर चिंता है। जिन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी तो मिल गई लेकिन अभी तक वो मैच के लिए फिट नहीं हो पाए हैं। अभिषेक पेट में इंफेक्शन और बुखार के कारण सोमवार से अस्पताल में भर्ती थे। इस मैच में उनका खेलना मुश्किल हैं, लेकिन टीम प्रबंधन चाहेगा कि 15 फरवरी को पाकिस्तान से होने वाले महामुकाबले से पहले ये बल्लेबाज पूरी तरह फिट हो जाए।

अभिषेक शर्मा की जगह कौन होगा Playing XI का हिस्सा?

वहीं अभिषेक की अनुपस्थिति में ये मुकाबला संजू सैमसन के लिए खुद को साबित करने का सुनहरा अवसर हो सकता है। लगातार असफलताओं के कारण वह प्लेइंग XI से बाहर हो गए थे और उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिला। जो इस समय शानदार फार्म में हैं।

Ishan Kishan Injury
Ishan Kishan Injury

ईशान को बुधवार को अभ्यास के दौरान जसप्रीत बुमराह की गेंद लगी जिसके बाद उन्हें डाक्टर के पास जाना पड़ा। हालांकि बाद में वह फिर बल्लेबाजी के लिए लौटे।

Sanju Samson के पास होगा आखिरी मौका

सहायक कोच रेयान डेन ने कहा, संजू (Sanju Samson) अब बेहतर महसूस कर रहे हैं। वह टीम में अपनी भूमिका समझ रहे हैं और अभ्यास में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।अब बात करें नामीबिया से होने वाले मैच की तो कागजों पर दोनों टीमों के बीच गुणवत्ता का अंतर काफी बड़ा है।

Sanju Samson
Sanju Samson

नामीबिया हाल ही में इसी मैदान पर नीदरलैंड्स जैसी एसोसिएट टीम के विरुद्ध भी प्रभाव नहीं छोड़ पाई थी। ऐसे में भारत इस मैच को बड़े मुकाबले से पहले एक तरह के अभ्यास के रूप में देख सकता है।

Read More: WI vs ENG: नेपाल से गिरते-पड़ते जीते... वेस्टइंडीज ने बुरी तरह रौंदा, इंग्लैंड पर मंडराया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा

टीम इंडिया को लगी किसकी नजर! खत्म नहीं हो रहा चोट का सिलसिला; बुमराह की घातक यॉर्कर का शिकार हुआ ये धुरंधर

अब पाकिस्तान की खैर नहीं! हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुआ ये खतरनाक बल्लेबाज, तबाही मचाने के लिए तैयार!