WTC Final 2025: भारत में कितने बजे से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया-अफ्रीका का टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल? जानें

ICC WTC Final 2025: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 से 15 जून के बीच खेला जाएगा। तो आइए जानते हैं कि इस मुकाबले की भारत में कितने बजे से शुरुआत होगी।

iconPublished: 11 Jun 2025, 11:10 AM
iconUpdated: 11 Jun 2025, 11:11 AM

ICC WTC Final 2025 IST Timings: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 से 15 जून के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका के बीच यह खिताबी भिड़ंत लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर होगी। दुनियाभर के फैंस इस मुकाबले को देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। ऐसे ही भारतीय फैंस भी मुकाबला देखने के लिए उत्साहित दिख रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि भारत में आप कब, कहां कैसे मुकाबला लाइव देख सकते हैं।

भारत में किस वक्त शुरू होगा मैच? (WTC Final 2025)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लंदन के टाइम के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से होगा। वहीं भारत समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर में 3:00 बजे से होगी। भारत में सभी पांचों दिन मुकाबला दोपहर 3 बजे से ही खेला जाएगा।

भारत में टीवी पर कहां देखें लाइव? (WTC Final 2025)

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा।

भारत में कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग?

ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की भारत में जियोहॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

मुकाबले के लिए रिजर्व डे

बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 से 15 जून के बीच खेला जाएगा। मुकाबले के लिए 16 जून को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है। अगर किसी कारण 15 जून तक मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाता है, तो 16 जून को मैच पूरा करवाया जा सकता है।

मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

रियान रिकल्टन, एडन मार्करम, टेंबा बावुमा (कप्तान), वियान मुल्डर, ट्रस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी।

मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन ल्योन, जोश हेजलवुड।

Read more:

WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका की खटिया खड़ी सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के ये 3 गेंदबाज, एक तो फाइनल जीतने के लिए मशहूर