ICC T20I Rankings: आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग सामने आई है जिसमें ईशान किशन ने 17 बल्लेबाजों को पछाड़ कर लंबी छलांग लगाई वही अभिषेक शर्मा को नुकसान का सामना करना पड़ा है।
ICC T20I Rankings: पाक को धोकर ईशान किशन की उड़ान, 17 खिलाड़ियों को पछाड़ इस नंबर पर पहुंचे, अभिषेक को कितना नुकसान?
Table of Contents
ICC T20I Rankings Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग सामने निकल कर आई है। एक तरफ ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलकर लंबी छलांग लगाई है, वहीं अभिषेक शर्मा को खराब फॉर्म की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ा है।
यूएसए और पाकिस्तान के खिलाफ लगातार शून्य पर आउट होने के बावजूद अभिषेक शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं, लेकिन उनके रेटिंग पॉइंट्स में गिरावट साफ संकेत दे रही है कि अगर जल्द रन नहीं बने, तो ताज छिन सकता है। आइए जानते है टी20 रैंकिंग में क्या-क्या बदलाव हुए है।
ICC T20I Rankings: ईशान किशन को जबरदस्त फायदा
पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों में 77 रन की तूफानी पारी ने ईशान किशन की रैंकिंग में बड़ा उछाल दिलाया। उन्होंने 17 पायदान की छलांग लगाते हुए सीधे आठवें स्थान पर कब्जा जमाया है। 732 रेटिंग पॉइंट्स के साथ ईशान अब टॉप-10 में मजबूती से स्थापित हो गए हैं।

ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा को हुआ नुकसान लेकिन टॉप पर बरकरार
आईसीसी की ताजा रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 891 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बरकरार हैं। इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 808 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक का खाता तक नहीं खुला है। उन्हें अभी रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है लेकिन अगर उनके फॉर्म में सुधार नहीं आया तो भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

ICC T20I Rankings: तिलक वर्मा और निसंका की छलांग
तिलक वर्मा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वे 751 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं श्रीलंका के पथुम निसंका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक की बदौलत तीन पायदान की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर कब्जा कर लिया है। उनके 786 रेटिंग पॉइंट्स हैं।

ICC T20I Rankings: गेंदबाज और ऑलराउंडर रैंकिंग में भी हलचल
गेंदबाजों की रैंकिंग में वरुण चक्रवर्ती नंबर 1 पर कायम हैं, जबकि राशिद खान दूसरे और अबरार अहमद तीसरे स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे के ब्रैड इवांस ने 10 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए पांचवां स्थान हासिल किया है। ऑलराउंडर रैंकिंग में सैम अय्यूब शीर्ष पर पहुंच गए हैं, उन्होंने सिकंदर रज़ा को पीछे छोड़ा। हार्दिक पंड्या तीसरे स्थान पर हैं, जबकि दीपेंद्र सिंह ऐरी चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।