T20 World Cup 2026: कई दिनों से बांग्लादेश इस बात पर जोर दे रहा था कि वे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं जाएंगे। आईसीसी ने उनकी रिक्वेस्ट खारिज कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने अब बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटा दिया है और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उसकी जगह स्कॉटलैंड (Scotland) को शामिल कर लिया है।
भारत न आने की जिद ने डुबोई बांग्लादेश की लुटिया, ICC ने टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को दी हरी झंडी!
ICC Replaces Bangladesh with Scotland: क्रिकेट की दुनिया में टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) का भारत जाने से मना करने का जिद्दी रवैया बहुत महंगा साबित हुआ है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने कड़ा रुख अपनाते हुए बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और ग्रुप सी में उसकी जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है।
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी चेयरमैन जय शाह की लीडरशिप में लिए गए इस फैसले की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आधिकारिक तौर पर दे दी गई है।
क्या है पूरा मामला?
पिछले कई दिनों से बांग्लादेश सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग कर रहा था। आईसीसी ने उन्हें 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया, लेकिन बांग्लादेशी सरकार और बोर्ड अपने रुख से पीछे हटने को तैयार नहीं थे। जब मामला आईसीसी की डिस्प्यूट रेसोलुशन कमेटी (DRC) के पास पहुंचा, तो वहां भी बांग्लादेश को कोई राहत नहीं मिली। आईसीसी का संदेश साफ था, "मैच भारत में ही होंगे या तो खेलो या नाम वापस ले लो।"

टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की एंट्री तय
हालांकि आईसीसी ने पहले कोई पब्लिक कन्फर्मेशन नहीं दिया था, लेकिन क्रिकेट की दुनिया में पहले से ही ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि अगर बांग्लादेश हट जाता है तो स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कॉटलैंड (Scotland) को ग्रुप सी में रखा गया है, जहां वे इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों के खिलाफ खेलेंगे। टूर्नामेंट का शेड्यूल पहले जैसा ही है।
🚨 SCOTLAND HAVE REPLACED BANGLADESH IN THE 2026 T20 WORLD CUP. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 24, 2026
- Scotland will be placed in Group C with England, West Indies, Italy and Nepal. (Cricbuzz). pic.twitter.com/gWjBHzhe7A
| टीम | रैंकिंग |
|---|---|
| स्कॉटलैंड | 14वीं |
| इंग्लैंड | 3वीं |
| वेस्टइंडीज | 6वीं |
| नेपाल | 17वीं |
| इटली | 28वीं |
टी20 वर्ल्ड कप में Scotland के मैच
| तारीख | मुकाबला | वेन्यू |
|---|---|---|
| 7 फरवरी | स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज | कोलकाता |
| 9 फरवरी | इटली बनाम स्कॉटलैंड | कोलकाता |
| 14 फरवरी | स्कॉटलैंड बनाम इंग्लैंड | कोलकाता |
| 17 फरवरी | नेपाल बनाम स्कॉटलैंड | मुंबई |
Read More Here:
रोहित शर्मा टोटल सेंचुरी - टेस्ट, वनडे और T20 में कितने शतक लगाए हैं?
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन