'हम किसी ने नहीं डरते...' ICC ने ठुकराई PCB की सभी मांगे, तिलमिलाए मोहसिन नकवी ने गुस्से में कह डाली बड़ी बात

ICC Rejects PCB Demand: पीसीबी ने आईसीसी के सामने तीन शर्तें रखीं। जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया। जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने साफ तौर पर कह दिया कि पीसीबी और पाकिस्तान किसी से नहीं डरती।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 09 Feb 2026, 11:01 PM
iconUpdated: 09 Feb 2026, 11:34 PM

ICC Rejects PCB Demand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार, 8 फरवरी को लाहौर में आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम भी शामिल रहे।

इस मीटिंग में पीसीबी ने आईसीसी के सामने तीन शर्तें रखीं। जिसे आईसीसी ने ठुकरा दिया। जिसके बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने साफ तौर पर कह दिया कि पीसीबी और पाकिस्तान किसी से नहीं डरती।

लाहौर में हुई ICC-PCB की मीटिंग

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार करने के बाद पुनर्विचार करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने कई मांगे रखी थी, जिसमें भारत-पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज शुरु करने की मांग थी। पीसीबी द्वारा मैच के बहिष्कार के एलान के बाद से ही उन्हें अपने फैसले पर दोबारा से विचार करने की सलाह आईसीसी की तरफ से दी गई थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए आईसीसी के उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा भी लाहौर पहुंचे थे और पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से मुलाकात की थी। इस दौरान पाकिस्तान ने कई मांग रखी थी लेकिन अब उसे ठुकरा दिया गया है।

ICC ने ठुकराई पीसीबी की मांगें

पाकिस्तान ने अपनी मांग करते हुए ख्वाजा से कहा था कि वे भारत-पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को फिर से शुरु कराएं। इसके अलावा भारत-पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ट्राई सीरीज भी होनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने इन दोनों मांगों को खारिज कर दिया है। क्रिकेट की सर्वश्रेष्ठ बॉडी का मानना है कि द्विपक्षीय सीरीज या फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन में भी सीरीज कराना उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है।

आईसीसी से पाकिस्तान ने मांग की थी कि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं लेने की वजह से किसी भी तरह का फाइन नहीं लगाया जाना चाहिए और आईसीसी की फंडिंग से उसे अपने हिस्से का पूरा पैसा मिलना चाहिए। इसके अलावा बांग्लादेश को एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी मिलनी चाहिए। हालांकि, इसकी तरफ से अब तक किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ICC Rejects PCB Demands
ICC Rejects PCB Demands

ICC ने पीसीबी को दी 24 घंटे की मोहलत

लाहौर में पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी, बीसीबी चीफ अमीनुल इस्लाम और आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा के बीच 4 घंटे तक बैठक चली थी। इस बैठक के बाद पीसीबी को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से सलाह लेकर आईसीसी को अपना अंतिम निर्णय बताएगा कि वो भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में खेल रहे या नहीं।

Read More: BCCI Central Contract: 'RO-KO' को बड़ा झटका, ईशान का नाम गायब, गिल-बुमराह-जडेजा की बल्ले-बल्ले; देखें पूरी लिस्ट

IND vs PAK मैच बॉयकॉट पर सामने आया बड़ा अपडेट, पीसीबी के साथ मीटिंग में 3 शर्तों पर हुई चर्चा

IND vs PAK मैच से पहले लाहौर में बढ़ी हलचल! ICC और PCB की मीटिंग से पहले लाहौर पहुंचे बीसीबी अध्यक्ष इस्लाम, बांग्लादेश को मिलेगा फायदा?