Salman Ali Agha मैदान पर कुछ कहते हुए दिखाई दिए थे और फिर बाहर अपने ग्लव्स-हेलमेट को जमीन पर गुस्से में आकर फेंक दिया था। सलमान के इस रवैये के लिए अब आईसीसी ने उन्हें सख्त सजा दी है।
LIVE मैच में सलमान आगा ने फेंका ग्लव्स और हेलमेट, ICC ने अपनाया सख्य रवैया; दे डाली बड़ी सजा!
Table of Contents
PAK vs BAN, Salman Ali Agha: बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मैच में सलमान अली आगा अजीबोगरीब तरीके से आउट हुए थे। बांग्लादेश के कप्तान मेंहदी हसन मिराज ने उन्हें रन आउट किया था।
इसके बाद आगा से अपना गुस्सा दिखाया था। वे मैदान पर कुछ कहते हुए दिखाई दिए थे और फिर बाहर अपने दस्ताने-हेलमेट को जमीन पर गुस्से में आकर फेंक दिया था। सलमान (Salman Ali Agha) के इस रवैये के लिए अब आईसीसी ने उन्हें सख्त सजा दी है।
Salman Ali Agha पर आईसीसी ने लिया एक्शन?
आगा के गुस्से की वजह से अब आईसीसी ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है। मैच रेफरी ने उनके ऊपर आईसीसी की आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। इसी वजह से मैच रेफरी नीयामुर रशीद ने आगा को फटकार लगाई है। पाकिस्तानी क्रिकेट के रन आउट के बाद विवाद सामने आया था। कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया था। हालांकि, आगा का गुस्सा उन्हें भारी पड़ा और मैच रेफरी ने फटकार लगाई है।

Salman Ali Agha को क्या सजा मिली?
मैच रेफरी नीयामुर राशिद ने क्रिकेट की सामग्री के साथ दुर्व्यवहार के लिए सलमान अली आगा के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। द डेली स्टार को मैच रेफरी ने बताया कि उन्होंने ICC को आगा की बदतमीजी से जुड़ी रिपोर्ट भेज दी है। लेवल 1 का उल्लंघन करने और आर्टिकल 2.2 ICC कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने के लिए उनका एक डिमेरिट पॉइंट काटा गया है और उन्हें फटकार लगाई गई है। अगर दूसरी बार डिमेरिट पॉइंट कटा, तो सलमान एक मैच का बैन भी लग सकता है।
🚨
— Leoツ (@Leonel_Andress_) March 14, 2026
Salman Ali Agha has been reprimanded for breaching Level 1 of the ICC Code of Conduct during Pakistan’s second ODI against Bangladesh. One demerit point has been added to his record after he admitted the offence and accepted the sanction. pic.twitter.com/Op4zIVn3sY
क्या था पूरा मामला?
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में दूसरा वनडे मैच हुआ। इसी बीच पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान 39वें ओवर में मेहदी हसन मिराज की गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने शॉट लगाया। गेंद बॉलर की ओर गई। मिराज ने पैर से गेंद रोकी और आगा बीच में खड़े थे। गेंद सलमान के पैर के करीब गई और वो क्रीज के बाहर थे।
🚨Official - Salman Ali Agha has been reprimanded for breaching Level 1 of the ICC Code of Conduct. pic.twitter.com/y9c85mejZl
— usman (@cricbyusman) March 14, 2026
इसी बीच मिराज ने गेंद उठाकर स्टंप्स पर मार दी। फैसला तीसरे अंपायर के पास गया और उन्होंने आउट दे दिया। सलमान अली आगा इसी वजह से गुस्से में नजर आए और उनकी बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास से बहस हुई। आउट दिए जाने के बाद उन्होंने मैदान पर ग्लव्ज पटक दिए और ग्राउंड से बाहर जाने के पहले हेलमेट भी फेंक दिया।
T20 World Cup 2026: शुभमन गिल के पोस्ट में संजू सैमसन गायब? फोटो एडिट विवाद में सामने आई सच्चाई
IPL 2026 शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, टीम का स्टार सदस्य हुआ बाहर