निकल गई पाकिस्तान की सारी अकड़! भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर यू-टर्न मारेगा PCB? ICC से मीटिंग के बाद होगा बड़ा फैसला

Pakistan Cricket Board (PCB) Take U-Turn: पाकिस्तान सरकार और पीसीबी ने IND-PAK मुकाबले को बहिष्कार करने का फैसला किया था। अब पीसीबी ने इस फैसले पर यू-टर्न लिया है और आईसीसी के साथ लाहौर में मीटिंग कर रहे हैं कि वो किन शर्तों पर भारत के खिलाफ मैच खेलेंगे? इस मीटिंग का फैसला कब आएगा, आइए जानते हैं।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 08 Feb 2026, 05:51 PM
iconUpdated: 08 Feb 2026, 06:02 PM

Pakistan Cricket Board (PCB) Take U-Turn: पाकिस्तान मुल्क के लिए ये कहना कहीं से भी गलत नहीं होगा कि इस देश को थूक के चाटने की आदत हो गई। टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान सरकार ने पता नहीं किस आधार पर भारत-पाक मैच का बहिष्कार करने का ऐलान किया। अब जब पाकिस्तान को इस फैसले के बाद से अपना ही नुकसान होता दिख रहा है तो उसने फौरन यू-टर्न ले लिया और पूंछ हिलाता हुआ आईसीसी के पास पहुंच गया है।

जी हां, हम बात कर रहे पाकिस्तान के उस फैसले की जब पाकिस्तान सरकार और पीसीबी ने IND-PAK मुकाबले को बहिष्कार करने का फैसला किया था। अब पीसीबी ने इस फैसले पर यू-टर्न लिया है और आईसीसी के साथ लाहौर में मीटिंग कर रहे हैं कि वो किन शर्तों पर भारत के खिलाफ मैच खेलेंगे? इस मीटिंग का फैसला कब आएगा, आइए जानते हैं।

आज हो रही PCB-ICC की मीटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) इस मैच को आयोजित करने के फैसले के बेहद करीब हैं और पूरी संभावना है कि इस हाई-वोल्टेज मैच को जल्द ही हरी झंडी मिल जाएगी। इसी सिलसिले में आईसीसी के दो प्रतिनिधि, इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी, रविवार, 8 फरवरी सुबह लाहौर पहुंचे हैं ताकि पीसीबी के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाया जा सके।

कब शुरू हुआ ये विवाद?

ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब पाकिस्तान सरकार ने कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया था। सरकार के इस आदेश के बाद पीसीबी ने 'फोर्स मेज्योर' का हवाला देते हुए मैदान पर उतरने से मना कर दिया था। पाकिस्तान का यह कदम बांग्लादेश के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए था, जिसने सुरक्षा कारणों से भारत जाने से इनकार कर दिया था और जिसकी जगह अब स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट में खेल रहा है।

आईसीसी ने उठाए सवाल

जवाब में ICC ने PCB के इस नियम को बहिष्कार का आधार बनाने पर सवाल खड़े किए थे और उसके खिलाफ संभावित कार्रवाई की चेतावनी दी थी। ICC की चेतावनी के कारण पाकिस्तानी बोर्ड के तेवर नर्म पड़ते दिखे और उसने सर्वोच्च संस्था से संपर्क करते हुए बीच का रास्ता निकालने के लिए चर्चा शुरू करने की गुजारिश की थी। इसके बाद से ही लगातार बातें चल रही हैं।

ICC-PCB meeting
ICC-PCB meeting

श्रीलंका क्रिकेट ने भी लिखा खत

इस मामले के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखा और कहा कि भारत और पाकिस्तान मैच न होने पर एसएलसी को भारी वित्तीय नुकसान होगा और इससे आयोजन और टूर्नामेंट की छवि दोनों को नुकसान पहुंचेगा।

आपको बता दें कि श्रीलंका भारत के साथ मिलकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को कर चुके हैं। भारत ने यूएसए को हराया, वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स को हराकर शुरुआत की।

Read More: T20 World Cup में भारत की पहली जीत पर गदगद हुए कोच गौतम गंभीर, टीम इंडिया के लिए किए स्पेशल इंतजाम

रीयल मैड्रिड का मैच देखने स्पेन जा रहे थे मोहम्मद सिराज, सूर्या के फोन ने बदली सिराज की कहानी

NZ vs AFG: मैदान पर टला बड़ा हादसा, आपस में भिड़े न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी, देखें VIDEO