T20I World Cup 2026: 20 टीमें, 55 मैच और 8 वेन्यू... कब और कहां खेला जाएगा टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला?

T20I World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पूरे शेड्यूल और मेजबान शहरों का ऐलान कर दिया गया है। ये मेगा टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा।

iconPublished: 25 Nov 2025, 09:46 PM
iconUpdated: 25 Nov 2025, 11:34 PM

T20I World Cup 2026 Full Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी पर धूल भी ठीक से जमी नहीं थी कि आईसीसी ने अचानक टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर फैंस को एक और धमाकेदार सरप्राइज दे दिया। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाला ये मेगा टूर्नामेंट 20 टीमों, 55 रोमांचक मैचों और 8 शानदार वेन्यू के साथ क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा क्रिकेट फेस्टिवल साबित होने वाला है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच 7 फरवरी को खेला जाना है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच 8 जगहों पर खेले जाएंगे

    • भारत के 5 वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई)
    • श्रीलंका के 3 वेन्यू: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (कैंडी), आर. प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम (कोलंबो), सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब (कोलंबो)

कौन सा देश किस ग्रुप में?

कुल 20 टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है, और भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

  • ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, यूएसए, नीदरलैंड, नामीबिया
  • ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
  • ग्रुप सी: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
  • ग्रुप डी: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

T20I World Cup 2026 फुल शेड्यूल

    • 7 फरवरी:
      पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड (कोलंबो, सुबह 11 बजे)
      वेस्ट इंडीज बनाम बांग्लादेश (कोलकाता, दोपहर 3 बजे)
      भारत बनाम यूएसए (मुंबई, रात 7 बजे)
    • 8 फरवरी:
      न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान (चेन्नई, दोपहर 3 बजे)
      इंग्लैंड बनाम नेपाल (मुंबई, रात 7 बजे)
      श्रीलंका बनाम आयरलैंड (कोलंबो, रात 7 बजे)
    • 9 फरवरी:
      बांग्लादेश बनाम इटली (कोलकाता, सुबह 11 बजे)
      जिम्बाब्वे बनाम ओमान (कोलंबो, दोपहर 3 बजे)
      साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा (अहमदाबाद, रात 7 बजे)
    • 10 फरवरी:
      नीदरलैंड बनाम नामीबिया (अहमदाबाद, सुबह 11 बजे)
      न्यूजीलैंड बनाम यूएई (चेन्नई, दोपहर 3 बजे)
      पाकिस्तान बनाम यूएसए (कोलंबो, रात 7 बजे)
    • 11 फरवरी:
      साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान (अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे)
      ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (कोलंबो, रात 7 बजे)
      इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज (मुंबई, रात 7 बजे)
    • 12 फरवरी:
      श्रीलंका बनाम ओमान (कैंडी, दोपहर 3 बजे)
      नेपाल बनाम इटली (मुंबई, रात 7 बजे)
      भारत बनाम नामीबिया (दिल्ली, रात 7 बजे)
    • 13 फरवरी:
      ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे (कोलंबो, दोपहर 3 बजे)
      कनाडा बनाम नामीबिया (कोलंबो, रात 7 बजे)
      यूएसए बनाम नीदरलैंड (चेन्नई, रात 7 बजे)
    • 14 फरवरी:
      आयरलैंड बनाम ओमान (कोलंबो, सुबह 11 बजे)
      इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (कोलकाता, दोपहर 3 बजे)
      न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका (अहमदाबाद, रात 7 बजे)
    • 15 फरवरी:
      वेस्ट इंडीज बनाम नेपाल (मुंबई, सुबह 11 बजे)
      यूएसए बनाम नामीबिया (चेन्नई, दोपहर 3 बजे)
      भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो, रात 7 बजे)
    • 16 फरवरी:
      अफगानिस्तान बनाम यूएई (दिल्ली, सुबह 11 बजे)
      इंग्लैंड बनाम इटली (कोलकाता, दोपहर 3 बजे)
      ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (कैंडी, रात 7 बजे)
    • 17 फरवरी:
      न्यूजीलैंड बनाम कनाडा (चेन्नई, दोपहर 3 बजे)
      आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे (कैंडी, रात 7 बजे)
    • 18 फरवरी:
      बांग्लादेश बनाम नेपाल (मुंबई, सुबह 11 बजे)
      साउथ अफ्रीका बनाम यूएई (दिल्ली, दोपहर 3 बजे)
      पाकिस्तान बनाम नामीबिया (कोलंबो, दोपहर 3 बजे)
      भारत बनाम नीदरलैंड (अहमदाबाद, रात 7 बजे)
    • 19 फरवरी:
      इटली बनाम वेस्ट इंडीज (कोलकाता, दोपहर 3 बजे)
      श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे (कोलंबो, रात 7 बजे)
    • 20 फरवरी:
      अफगानिस्तान बनाम कनाडा (चेन्नई, दोपहर 3 बजे)
      ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान (कैंडी, रात 7 बजे)
    • सुपर 8 मैच
      22 फरवरी: वाई1 बनाम वाई4 (कैंडी, दोपहर 3 बजे)
      23 फरवरी: एक्स2 बनाम एक्स3 (अहमदाबाद, रात 7 बजे)
      24 फरवरी: वाई2 बनाम वाई3 (मुंबई, रात 7 बजे)
      25 फरवरी: एक्स1 बनाम एक्स4 (कोलंबो, रात 7 बजे)
      26 फरवरी: वाई3 बनाम वाई4 (अहमदाबाद, दोपहर 3 बजे)
      27 फरवरी: एक्स2 बनाम एक्स4 (चेन्नई, रात 7 बजे)
      28 फरवरी: वाई1 बनाम वाई2 (कोलंबो, दोपहर 3 बजे)
      1 मार्च: एक्स1 बनाम एक्स3 (कोलकाता, रात 7 बजे)
    • नॉकआउट मैच
      4 मार्च: सेमी फाइनल 1 (कोलकाता या कोलंबो, समय बाद में तय होगा)
      5 मार्च: सेमी फाइनल 2 (मुंबई, समय बाद में तय होगा)
    • फाइनल मैच
      8 मार्च: फाइनल मैच, (अहमदाबाद या कोलंबो, समय बाद में तय होगा)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पूरी टाइमलाइन

  • ग्रुप स्टेज: 7 फरवरी से 20 फरवरी तक
  • सुपर 8: 22 फरवरी से 1 मार्च तक
  • सेमीफाइनल: 4 और 5 मार्च
  • फाइनल: 8 मार्च

Read More Here:

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल, कब-कहां और किसके खिलाफ खेला जाएगा मुकाबला? देखें पूरी लिस्ट

T20 World Cup 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 15 फरवरी को होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, कहां होगा ये मैच?

Indian Squad Released: SA के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड जारी, केएल राहुल बनें कप्तान, ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी

IND vs PAK मैच में हुआ हैंडशेक, देखें VIDEO; क्रिकेट मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मिलाए हाथ

IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल