T20 World Cup 2026 के लिए ICC ने किया एलान, कमेंटेटरों की लिस्ट हुई जारी; ये दिग्गज लगाएंगे चार चांद

T20 World Cup 2026 का घमासान 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। जिससे पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी (ICC) ने बड़ी घोषणा कर डाली है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 06 Feb 2026, 07:03 PM
iconUpdated: 06 Feb 2026, 07:28 PM

T20 World Cup 2026: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने शुक्रवार, 6 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कमेंटरी पैनल की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें कई दिग्गजों के नाम है, लेकिन एक नाम ने सबसे ज्यादा हैरान किया है क्योंकि हाल ही में उन्होंने आईसीसी और भारत दोनों को कटघरे में खड़ा किया था।

आईसीसी की ओर से जारी सूची में भारत से पांच बड़े नाम शामिल हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम भले ही टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हो, लेकिन उनके एक कमेंटेटर को कमेंट्री पैनल में जगह मिली है।

T20 World Cup: आईसीसी ने जारी की कमेंट्री लिस्ट

आईसीसी की ओर से जारी सूची में भारत से पांच बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, बांग्लादेश की टीम भले ही टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हो, लेकिन उनके एक कमेंटेटर को कमेंट्री पैनल में जगह मिली है। अथर अली खान इस विश्व कप में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। टी20 विश्व कप सात फरवरी से शुरू होकर आठ मार्च तक चलेगा और कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे।

T20 World Cup 2026 Commentary Panel
T20 World Cup 2026, Commentary Panel

कमेंट्री पैनल में कौन-कौन शामिल?

पैनल में नासिर हुसैन, रवि शास्त्री और इयान बिशप के साथ इयान स्मिथ टूर्नामेंट में कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। उनका साथ देने के लिए सुनील गावस्कर, दिनेश कार्तिक, कुमार संगाकारा, सैमअुल बद्री, रॉबिन उथप्पा, कार्लोस ब्रेथवेट, मैथ्यू हेडन, डेल स्टेन, माइकल एथर्टन, शॉन पोलक, केटी मार्टिन, साइमन डॉल को चुना गया है। इसके साथ ही ब्रॉडकास्टर्स पैनल में एरोन फिंच को भी रखा गया है।

विश्व कप के कमेंट्री पैनल में पाकिस्तान के पूर्व तीन प्लेयर्स को भी रखा गया है। वसीम अकरम, वकार यूनिस और रमीज राजा को शामिल किया गया है। ग्लोबल ब्रॉडकास्टर्स में हर्षा भोगले, मपुमेलेलो, डैनी मॉरिसन, निक नाइट, अथर अली खान, बाजिद खान, रौनक कपूर और नाइल जॉन ओ’ब्रायन को रखा गया है।

T20 World Cup 2026 के पहले ही दिन 3 मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही दिन तीन बड़े मुकाबले खेले जाएंगे। पाकिस्तान की भिड़ंत नीदरलैंड्स के साथ होगी। वहीं, दूसरे मैच में वेस्टइंडीज का सामना स्कॉटलैंड से होगा। बता दें कि बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप का टिकट मिला है। दिन के तीसरे मैच में टीम इंडिया की भिड़ंत अमेरिका के साथ होनी है।

Read More: Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौक! डेढ़ साल बाद करेगा टीम इंडिया में वापसी

30 चौके- छक्के, 175 रन... वैभव सूर्यवंशी ने अंग्रेजों को किया तहस-नहस, बना डाला ICC फाइनल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026 से एक दिन पहले टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट झटका, स्टार गेंदबाज टूर्नामेंट से हुआ बाहर!