भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। CRICKET
बिना रोहित-कोहली की जोड़ी के इंग्लैंड में कैसे फतेह करेगी Team India, 'RRR' को एक्शन में आना ही होगा!
भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) को अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाना है जहां 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस दौर से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर और दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास लेकर एक बहुत बड़ा झटका दे दिया है।
इसके बाद इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ भारत का बल्लेबाजी लाइनअप अब काफी ज्यादा कमजोर नजर आ रहा है। इस बार भारत के लिए स्थिति अलग होगी और इंग्लैंड का सामना करना काफी मुश्किल हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड दौरे पर आरआरआर एक्शन में आए और अपना कमाल दिखाएं।
रोहित- कोहली के बिना इंग्लैंड में कैसी होगी Team India

रोहित- कोहली के बिना इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया (Team India) का बैटिंग लाइनअप इसलिए भी कमजोर दिख रहा है क्योंकि रन बनाने की औसत के मामले में इन दोनों खिलाड़ियों के आगे दूसरा कोई बल्लेबाज नहीं दिखता है। पिछले 7 साल में देखा जाए तो इंग्लैंड की धरती पर अगर किसी दो भारतीय बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में 40 या फिर उससे ज्यादा के औसत से रन बनाने का काम किया है
तो वह केवल विराट कोहली और रोहित शर्मा ही है। इसके अलावा भारत (Team India) के जितने भी धुरंधर बल्लेबाज है उन सभी का औसत 40 से कम रहा है। अब तक इंग्लैंड की धरती पर विराट ने 30 टेस्ट में 962 रन और रोहित शर्मा ने 12 टेस्ट में 490 रन बनाए हैं।
RRR को एक्शन में आना हीं होगा
अगर आप यहां आरआरआर का मतलब नहीं समझ पा रहे हैं तो आपको बता दे कि हम यहां केएल राहुल, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं जो रोहित- विराट के टेस्ट से संन्यास के बाद टीम इंडिया (Team India) के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं। ये वो खिलाड़ी है जो इंग्लैंड की धरती पर अपनी बल्लेबाजी से कमाल दिखा सकते हैं।
अभी तक देखा जाए तो इंग्लैंड में केएल राहुल ने 18 टेस्ट में 614 रन बनाए हैं, जिनका बैटिंग औसत रोहित और विराट के बाद इंग्लैंड में बेहतर माना जाता है। वही ऋषभ पंत ने 17 टेस्ट में इंग्लैंड में 556 रन बनाए हैं। वही रविंद्र जडेजा का बैटिंग औसत 2018 के बाद से इंग्लैंड में देखा जाए तो 15 टेस्ट में 465 रनों के साथ 33.21 का रहा है। रोहित- विराट के बाद अगर इंग्लैंड की धरती पर कोई ट्विस्ट ला सकता है तो यह वही तीन खिलाड़ी है।