T20 WC 2026: सुपर-8 में कितने मैच जीतकर भारत को मिलेगी सेमीफाइनल में एंट्री? समझे पूरा समीकरण

T20 WC 2026: सुपर-8 के तीसरे मुकाबले की जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। सुपर-8 में सभी टीमों को 3 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया कितने मैचों में जीत हासिल करती है तो उसे सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिल जाएगी।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 22 Feb 2026, 04:01 PM
iconUpdated: 22 Feb 2026, 04:09 PM

T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का चरण शुरू हो चुका है। सुपर-8 का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाना था लेकिन ये मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इसके बाद से बारी आती है दूसरे मुकाबले की जो इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है।

अब बात करते हैं सुपर-8 के तीसरे मुकाबले की जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। सुपर-8 में सभी टीमों को 3 मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया कितने मैचों में जीत हासिल करती है तो उसे टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 WC 2026) के सेमीफाइनल में सीधे एंट्री मिल जाएगी।

T20 WC 2026 में टीम इंडिया का अजेय सफर

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अभी तक अजेय रहते हुए टूर्नामेंट का सफर तय किया है। टीम की कोशिश होगी कि वो आगे भी इस लय का बनाए रखे। बड़ा सवाल यहां ये खड़ा होता है कि भारतीय टीम सुपर-8 के कितने मुकाबले जीतकर सीधे सेमीफाइनल में एंट्री ले सकती है।

T20 WC 2026: सेमीफाइनल का क्या है समीकरण?

सुपर-8 में जीत के साथ-साथ नेट रन रेट का अहम रोल होगा। सबसे आसान समीकरण ये है कि टीम इंडिया 3 में से तीनों मैच जीत जाए और आसानी से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ले। हालांकि, 3 में से 2 मुकाबले जीतकर भी भारत सेमीफाइनल में जगह बना सकता है, लेकिन इसके लिए उनका नेट रन रेट ग्रुप में मौजूद बाकी दो टीमों से बेहतर होना चाहिए।

सुपर-8 में नेट रनरेट की अहम भूमिका

आसान शब्दों में कहें तो अगर भारत सुपर-8 में दो मैच में जीत दर्ज करता है तो उसके 4 अंक मिलेंगे। वहीं इस ग्रुप में उनके अलावा भी कोई टीम दो मैच जीतती है तो दोनों के अंक बराबर रहेंगे। ऐसी स्थिति में जिस टीम का नेट रन रेट बेहतर रहेगा वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी।

T20 WC 2026: Team India
T20 WC 2026: Team India

वहीं, अगर कोई टीम 3 में से सिर्फ एक मैच में जीत मिलती है तो सेमीफाइनल का दरवाजा बंद हो जाएगा। इस समीकरण के हिसाब से देखें तो टीम इंडिया की कोशिश रहेगी कि वो तीनों मैच जीते, नहीं तो दो में तो निश्चित तौर से जीत मिले और साथ ही नेट रन रेट भी बेहतर रहे, ताकि सेमीफाइनल में पहुंचना कठिन ना हो।

Read More: Bumrah vs Arshdeep: दो वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कौन तोड़ पाएगा दिग्गज अश्विन का रिकॉर्ड?

PAK vs NZ के बाद अगर रद्द हुआ भारत-साउथ अफ्रीका का सुपर-8 मुकाबला, किसको होगा फायदा? जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

T20 WC 2026: तिलक वर्मा की धीमी बल्लेबाजी पर उठे सवाल, कप्तान सूर्यकुमार ने बताई अंदर की रणनीति